मीडिया सीरीज बैडमिंटन प्रीमियर लीग में 50 से अधिक खिलाड़ी कर रहे शिरकत।
स्पर्धा की ट्रॉफी का किया गया अनावरण।
इंदौर : मीडिया सीरीज बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन 05 का आयोजन 19 से 21 जून तक देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित बैडमिंटन हॉल में किया जा रहा है। मीडियाकर्मियों के लिए होनेवाली इस बैडमिंटन स्पर्धा में 50 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
ट्रॉफी का किया अनावरण।
इस स्पर्धा के विजेता और उपविजेता को दी जानेवाली ट्रॉफी का अनावरण इंदौर प्रेस क्लब में समारोहपूर्वक किया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष दीपक कर्दम, शैलेश पाठक और अन्य पदाधिकारी व मीडिया के साथी इस दौरान मौजूद रहे।
बैडमिंटन स्पर्धा के आयोजक दीपक कर्दम ने बताया कि 19 जून से आयोजित इस तीन दिवसीय स्पर्धा के मुकाबले नॉकआउट पद्धति से खेले जाएंगे। स्पर्धा के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को तो आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे ही, हारने वाले सभी खिलाड़ियों को भी उपहार देकर पुरस्कृत किया जाएगा। स्पर्धा को लेकर मीडियाकर्मियों में भारी उत्साह है। अभी तक 50 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। स्पर्धा का समापन 21 जून को होगा।
Related Posts
May 10, 2023 महापौर ने रंगवासा में निर्माणाधीन आवासीय इकाइयों का लिया जायजा
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया जा रहा आवासीय इकाइयों का निर्माण।
निर्माण कार्य […]
January 5, 2022 हजारों अनाथों को ममता की छांव देनेवाली सिंधुताई का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
पुणे : हजारों अनाथ बच्चों की मां बनकर उनकी देखभाल करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता और […]
December 14, 2022 ‘लिट चौक’ की जाजम पर साहित्य, फिल्म, गीत – संगीत और देश से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
अभिनेता पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, मनोज पाहवा आएंगे।
इंदौर : […]
January 30, 2023 छत्रपति शिवाजी महाराज की जय जयकार से गूंज उठा दशहरा मैदान
तरुण जत्रा में शिव राज्याभिषेक प्रसंग ने लोगों में भरा जोश।
लावणी नृत्य ने धमाकेदार […]
June 21, 2023 मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : मोबाइल फोन छीनकर भागने वाला शातिर आरोपी अपने नाबालिग साथी सहित भँवरकुआं पुलिस […]
April 20, 2020 सांसद लालवानी के कॉल पर भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस, घायल को खुद उठाकर ले गए अस्पताल..! इंदौर : रविवार दोपहर हरिसिद्धि मंदिर के सामने हुई एक दुर्घटना ने सांसद शंकर लालवानी की […]
October 11, 2023 महू में अवैध शराब के अड्डों पर दी गई दबिश
दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य की देशी व हाथ भट्टी की मदिरा और शराब बनाने में […]