सैकड़ों स्थानों से एक ही समय पर निकले पथ संचलन ।
इन्दौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इन्दौर विभाग के तहत आने वाले पांचो जिलों में रविवार को स्वयंसेवकों के पथ संचलन निकले। स्थापना के शताब्दी वर्ष में संघ कार्य के मजबूतीकरण एवं विस्तार के साथ ही पंच परिवर्तन के सूत्रों के जरिए समाज जागरण के लिए वर्ष पर्यंत परिश्रम हेतु संकल्पित होकर स्वयंसेवकों ने कदमताल किया।
अधिकांश पथ संचलन प्रातः 8 से 9 के बीच अपने शाखा स्थल से निकले। शेष सायं 4:00 पर निकले। इन्दौर महानगर एवं महू के कुल 373 स्थानों से संचलन निकले जिसमें घोष दल के साथ लगभग 55 हजार स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। इस वर्ष महानगर की आंतरिक बस्ती क्षेत्र के लगभग 1350 किमी मार्ग से होकर पथ संचलन निकले। अनेक स्थानों पर नगर के निवासियों ने स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।
मुख्य मार्गों से पथ संचलन के निकलने से आम नागरिकों कोई असुविधा ना हो इसका भी पूरा ध्यान रखा गया।
विगत एक माह से सभी शाखाओं द्वारा पथ संचलन की व्यापक योजना व अभ्यास किया जा रहा था। रविवार को निकले संचलन के पश्चात शेष रहे बाल एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी संचलन आगामी 20 अक्टूबर को निकलेंगे ।
Related Posts
August 8, 2022 मुन्नालाल यादव निर्विरोध सभापति चुने गए
अपील समिति का भी निर्विरोध निर्वाचन
शहर के विकास में सबको साथ लेकर चलेंगे - […]
January 22, 2021 उपभोक्ताओं से मिलकर ऊर्जा मंत्री ने लिया समस्याओं का जायजा, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
इंदौर : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिहं तोमर ने कहा है कि बिजली उपभोक्ताओं की […]
November 12, 2022 हिंदी के साथ भारतीय भाषाओं में भी मेडिकल की पढ़ाई करवाने पर किया जा रहा विचार – डॉ. वणिकर
इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित छठे अखिल भारतीय मेडिविजन सम्मेलन का […]
April 24, 2021 पैसे ले लो, इंजेक्शन दिलवा दो, मनोज राजानी ने देवास कलेक्टर से की मांग
देवास : शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पत्र लिखकर कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला से […]
February 7, 2021 गंदगी से पटी बैकलाइन का निगमकर्मियों ने किया कायाकल्प, निगमायुक्त ने लोगों के साथ बेडमिंटन खेल की चाय पार्टी
इंदौर : जोन 11 वार्ड क्रमांक 49 के महावीर नगर में उमंग पैराडाइज़ मल्टी के सामने वाली […]
May 16, 2023 लोक नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियों के साथ अंजाम तक पहुंचा मालवा उत्सव
सजन मोरे घर आयो ठुमरी की रही प्रस्तुति खास।
काठी, ढाल तलवार, सिद्धि धमाल ,शिव […]
August 17, 2019 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद गई 11 लोगों की आंखों की रोशनी इंदौर : धार रोड स्थित इंदौर नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद हुए संक्रमण […]