दिगंबर जैन समाज ने ऑनलाइन मनाया क्षमावाणी पर्व

  
Last Updated:  September 3, 2020 " 10:07 am"

इंदौर : दिगम्बर जैन समाज की वर्षों की परम्परा गुरुवार को टूट गयी। प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाने वाला क्षमावाणी पर्व इस साल सादगी से और ऑनलाइन मनाया गया।
यह जानकारी देते हुए दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष भरत मोदी और महामंत्री संजय पाटोदी ने बताया की हर साल कांच मंदिर प्रांगण में समाज का सामूहिक क्षमावाणी पर्व मनाया जाता रहा है। इस वर्ष क़ोरोना महामारी की वजह से यह आयोजन नहीं हुआ। इसलिए महूनाका स्थित आदिनाथ दिगम्बर चेत्यालय में गुरुवार सुबह 8.30 बजे से ऑनलाइन क्षमावाणी का आयोजन रखा गया। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुयश जैन और महामंत्री विकास कासलीवाल सहित यहा मात्र 4 लोग उपस्थित थे। उन्होंने ही मंगलाष्टक के बाद श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा किया, जिसका सीधा प्रसारण फ़ेसबुक पर किया गया। इसके बाद फिर समाज के प्रमुख लोगों द्वारा अपने-अपने घर से ही ऑनलाइन समाजजन से बीते वर्ष में हुई भूल-गलती के लिए क्षमा माँगी गयी। इस पूरे कार्यक्रम को लाइव दिखाने और करने की जवाबदारी आइटी सेल प्रभारी सलोनी जैन और अदिति जैन ने ली थी। उनके द्वारा ज़ूम एप से फ़ेसबुक पर कार्यक्रम को लाइव किया गया। इसके कारण समाज के हज़ारों परिवार घर में रहते हुए क्षमावाणी पर्व मना सके। कार्यक्रम का संचालन राहुल सेठी ने किया। आभार कल्पना जैन ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *