इंदौर : धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायकों के साथ घुटने पर बैठकर चर्चा करना एसडीएम राकेश शर्मा को महंगा पड़ा।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने एसडीएम राकेश शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कलेक्टर ने कहा है कि राजबाड़ा में बिना अनुमति धरना दे रहे जन प्रतिनिधियों के समक्ष जिस स्वरूप में एसडीएम द्वारा जाकर चर्चा की गई है वह एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट की पदीय गरिमा एवं प्रशासनिक अनुशासन और आचरण के अनुरूप नहीं है। उनके इस कृत्य से प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। कलेक्टर श्री सिंह ने कारण बताओ नोटिस में कहा है कि क्यों न एक मजिस्ट्रेट की मर्यादा के विरुद्ध किए गए इस कृत्य के कारण संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। कलेक्टर मनीष सिंह ने संबंधित एसडीएम से उन परिस्थितियों की जानकारी भी तलब की है क़ि उन्हें क्यों इस स्वरूप में जाकर जन प्रतिनिधियों से चर्चा करनी पड़ी।
आपको बता दें कि अहिल्या प्रतिमा पर धरना दे रहे कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी व अन्य से चर्चा करने पहुंचे एसडीएम राकेश शर्मा उन्हें मनाने के लिए घुटनों के बल बैठ गए थे। उनका यह आचरण चर्चा का विषय बना रहा।
Related Posts
October 13, 2023 वाकई नागदा की आग बुझा आए फायर ब्रिगेड विजयवर्गीय..?
🔹कीर्ति राणा 🔹
मध्य प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी होने के बाद […]
March 24, 2024 वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस के अजय राय लडेंगे चुनाव
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 46 प्रत्याशियों की चौथी सूची।
नई दिल्ली : […]
January 23, 2022 जिला कांग्रेस फरवरी माह में चलाएगी ‘घर- घर चलो अभियान’, बीजेपी सरकार की नाकामियों को करेगी उजागर
इंदौर : इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव की अध्यक्षता में और जिला […]
September 5, 2019 मंत्री सिलावट पर भ्रष्टाचार के आरोप से पलटे विधायक भोपाल: कांग्रेस विधायक रणवीर जाटव और विधायक कमलेश जाटव ने मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री […]
May 10, 2021 देवी अहिल्याबाई की तुलना ममता बनर्जी से करना मानसिक दिवालिएपन का प्रतीक, माफी मांगे राऊत
इंदौर : शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सामना के संपादकीय में लिखे अपने लेख में पश्चिम […]
December 5, 2023 आचार संहिता खत्म, शुरू हुई जनसुनवाई
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर किया […]
March 19, 2024 लोकसभा निर्वाचन को लेकर स्थापित किया गया कंट्रोल रूम
इंदौर : लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर प्रशासनिक संकूल कलेक्टर कार्यालय के भू-तल कक्ष […]