नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के दौरान अगर गली-मोहल्ले में आपको शिखर धवन, फोगाट बहनों, विजेंदर जैसे खिलाड़ियों या फिल्मी हस्तियों के दर्शन हो जाएं तो आश्चर्य मत करिएगा। भाजपा ने इन चुनावों में लोगों का दिल जीतने के लिए खिलाड़ियों और फिल्म सितारों की हाईप्रोफाइल टीम तैयार की है।
जनता को जोड़ना लक्ष्य
भाजपा ने सीधे तौर पर आम जनता को पार्टी से जोड़ने के लिए चुनाव प्रचार नीति में इसे शामिल किया है। प्रचार अभियान में श्वेता तिवारी जैसी फिल्मी हस्तियों के अलावा कुछ बड़े खिलाड़ियों को भी उतारा जाएगा। पार्टी का मानना है कि इन लोगों के प्रति जनता की दीवानगी का फायदा चुनाव में मिल सकता है। मनोज तिवारी, रविकिशन समेत कई सितारे और खिलाड़ी पहले से पार्टी के साथ हैं।
पंच परमेश्वर सम्मेलन से शुरुआत
भाजपा एमसीडी चुनाव के लिए अपना अभियान 19 मार्च को पंच परमेश्वर सम्मेलन से करेगी। इसके जरिए 13672 बूथ के पांच-पांच कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इनकी मुलाकात पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से कराई जाएगी।
22 को पहली सूची
भाजपा निगम चुनाव के लिए 22 मार्च को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। पार्टी के पास अब तक 16800 आवेदन आ चुके हैं।
Related Posts
February 11, 2021 संजय शुक्ला होंगे कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी, कार्यकर्ता सम्मेलन में किया गया औपचारिक ऐलान
*सज्जन सिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय को दी संजय शुक्ला के खिलाफ चुनाव लड़ने की […]
June 20, 2025 जुगल जाटव का आईआईटी खड़गपुर में हुआ चयन
मां कनकेश्वरी देवी विद्या विहार के होनहार छात्र हैं जुगल।
कलेक्टर बनकर करना चाहते है […]
June 20, 2021 जिला टेबल टेनिस संगठन के आलोक खरे अध्यक्ष, नीलेश वेद सचिव चुने गए
इंदौर : स्थानीय अभय प्रशाल में संपन्न हुई इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन की साधारण सभा में […]
October 22, 2020 पाकिस्तान स्थित सिंध और बलूचिस्तान प्रान्त की आजादी पर रखी थी बात- लालवानी
इंदौर : गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद शंकर लालवानी एक बार फिर सिंध प्रांत […]
April 26, 2021 लोकोपकार सेवा वाटिका मरीजों के परिजनों को बांट रही भोजन के पैकेट
इंदौर : कोरोना महामारी की विकरालता ने शहर के अनेक परिवारों में हाहाकार मचा रखा है। अनेक […]
September 26, 2022 एमआयसी की पहली बैठक में 550 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी
रुपये 300 करोड़ से अधिक की लागत से जलूद में होगा सोलर प्लान्ट का निर्माण।
रुपये 250 […]
May 28, 2020 कोरोना से जुड़े आंकड़ों में आ रही गड़बड़ी, कई रिपोर्ट्स का नहीं किया जा रहा खुलासा..! इंदौर : लॉक डाउन और कर्फ्यू में की जा रही तमाम सख्ती के बावजूद इंदौर के रेड जोन से बाहर […]