पहले चरण में 50 ई चेक पोस्ट होंगे स्थापित।
यूपी की तर्ज पर स्थापित किए जाएंगे ये चेक पोस्ट।
भोपाल : मध्यप्रदेश में रेत के अवैध परिवहन, भंडारण पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 150 ई चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में पायलट के रूप में 50 ई चेक पोस्ट स्थापित होंगे।
अंतरराज्यीय और अंतर जिला सीमाओं पर बनाए जाने वाले यह पोस्ट मानवरहित होंगे।कैमरे द्वारा आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जाएगी। इन पोस्ट पर रेत परिवहन करने वाले वाहनों के नंबर प्लेट से उनकी पहचान की जाएगी और रेत परिवहन की मात्रा का पता लगाया जाएगा।
नंबर प्लेट नहीं तो आरटीओ को दी जाएगी सूचना।
वाहन में नंबर प्लेट नहीं होने पर कंट्रोल कमांड सेंटर से तत्काल इसकी सूचना संबंधित जिले के परिवहन कार्यालय को दी जाएगी और संबंधित वाहन की जांच कराई जाएगी। कंट्रोल कमांड सेंटर से प्रदेशभर की रेत खदानों पर भी नजर रखी जाएगी।
अध्ययन करने उत्तर प्रदेश गया था अधिकारियों का दल।
पिछले वर्ष 2022 में मध्य प्रदेश खनिज साधन विभाग के अधिकारियों का दल उत्तर प्रदेश की रेत नीति का अध्ययन करने गया था। उत्तर प्रदेश की रेत नीति का दो बार अध्ययन कराया जा चुका है और इसकी रिपोर्ट भी मंत्री समूह के समक्ष प्रस्तुत की गई है। प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव खुद भी उत्तर प्रदेश जा चुके हैं।
Related Posts
December 13, 2022 एमपीआईडीसी ने तैयार किया एक लाख 22 हजार एकड़ का लैंड बैंक
इंवेस्टर समिट 2023
समिट से पहले ही एक दर्जन से ज्यादा उद्योगों ने इंदौर में मांगी […]
October 10, 2019 यादगार रहीं अहमदाबाद के ‘स्वर कृति’ ग्रुप की गरबा प्रस्तुतियां इंदौर : नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्तिभाव के साथ आराधना करने के बाद सोमवार को उन्हें […]
June 2, 2017 पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करे सरकार इंदौर। मध्यप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करने की मांग को लेकर स्टेट प्रेस […]
May 25, 2019 प. बंगाल में शाह के शेर साबित हुए विजयवर्गीय इंदौर कीर्ति राणा ।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बंगाल में राष्ट्रीय […]
February 16, 2021 सीधी में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी,40 से अधिक यात्रियों की डूबने से मौत
भोपाल : मप्र के सीधी जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सीधी से सतना जा रही एक […]
January 3, 2023 संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे कलेक्टर इलैया राजा
जनसुनवाई में पढ़ाई और इलाज के लिए की मदद।
पेंशन के लंबित प्रकरणों के लिए शिविर लगाने […]
November 28, 2021 मौज- मस्ती के लिए दो पहिया वाहन चुराकर बेचनेवाला आरोपी पकडाया, तीन बाइक बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इन्दौर व थाना हीरानगर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। […]