इंदौर : दिल्ली की तर्ज पर इंदौर में भी कोरोना संक्रमण दुबारा पैर पसारने लगा है। संक्रमित मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि ग्रोथ रेट 9 फीसदी के आसपास ही बना हुआ है। मंगलवार 17 नवम्बर को संक्रमित मामलों की तादाद दो सौ के करीब पहुंच गई। 3 और मरीजों की मौत की पुष्टि भी की गई है।
194 नए संक्रमित मरीज मिले।
मंगलवार को 952 सैम्पल लिए गए। 2274 की टेस्टिंग की गई।2040 निगेटिव पाए गए। 194 कोरोना संक्रमित निकले। 40 रिपीट पॉजिटिव रहे। आज दिनांक तक कुल 449919 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। इनमें 36055 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि करीब 92 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
3 संक्रमित मरीजों की मौत।
मंगलवार को 3 और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 719 मरीज कोरोना का ग्रास बन चुके हैं।
29 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को 29 मरीज ऐसे रहे जिन्होंने कोरोना को पटखनी देकर जिंदगी की जंग जीत ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 33304 मरीजों कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। 2032 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
July 20, 2021 नेता व मंत्रियों के साथ राज्यपाल से भी मिले मोघे, विभिन्न विषयों पर की अनौपचारिक चर्चा
इंदौर : भोपाल प्रवास पर पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने विभिन नेताओं […]
February 15, 2022 16 फरवरी से प्रारंभ होगी संस्कार भारती की अभिनय पाठशाला
इंदौर : संस्कार भारती द्वारा 25 दिवसीय "अभिनय की पाठशाला" का आयोजन किया जा रहा है। […]
May 22, 2020 खंडवा- बुरहानपुर के बीच अटकी कई ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशान खंडवा : प्रवासी मजदूरों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का […]
July 20, 2025 अभ्यास मंडल के संवाद कार्यक्रम में इंदौर के विकास पर किया गया चिंतन
सांसद शंकर लालवानी ने प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से साझा किया शहर के विकास का […]
September 26, 2023 मप्र में बीजेपी की चुनावी रणनीति पिछले विधानसभा चुनाव से अलग
🔹अभिलाष शुक्ला🔹
मध्य प्रदेश में भाजपा ने की किला बंदी, दूसरी सूची ने भी […]
April 14, 2020 बढ़े हुए लॉकडाउन को लेकर बुधवार को जारी होगी गाइडलाइन भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के […]
October 23, 2022 कोहली की विराट पारी और पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को दिलाई जीत
आईसीसी टी - 20 विश्वकप में पाकिस्तान को 4 विकेट से दी मात, आखरी गेंद तक चला मैच का […]