द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

  
Last Updated:  July 22, 2022 " 12:05 am"

जोरदार आतिशबाजी के साथ किया लड्डू का वितरण।

इंदौर : एनडीए की प्रत्याशी श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के ऐतिहासिक मतों से राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जोर- शोर से विजय उत्सव मनाया। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति और देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी।

भाजपा कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने लड्डू व मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। बाद में ढोलक की थाप पर द्रौपदी मुर्मू के पोस्टर हाथों में लेकर थिरकते हुए अपने उल्लास को अभिव्यक्त किया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी भी की गई।

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इ.वि.प्रा अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, नगर प्रभारी, डा. तेजबहादुरसिंह चौहान, मधु वर्मा, प्रमोद टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, अनुसूचित जाति वित विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, मनोज पटेल, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, कैलाश शर्मा, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा सहित अन्य नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी।

जश्न में प्रमुख रूप से सुधीर कोल्हे,अनंत पंवार, अतुल बनवड़ीकर, प्रकाश राठौर, मानसिंह यादव, ऋषि खनुजा, नितिन पांडे, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, सह प्रभारी नितीन द्विवेदी, शैलजा मिश्रा, दिनेश वर्मा, शेख असलम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *