इंदौर : राज्य शासन ने हिन्दी फीचर फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” के मध्यप्रदेश में प्रदर्शन के लिए राज्य माल और सेवा कर से छूट प्रदान की है।वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश में यह छूट 14 मार्च से 13 सितम्बर तक के लिए होगी। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म पर दी गई छूट में प्रतिपूर्ति का लाभ लेने के लिए संबंधित सिनेमाघरों/मल्टीप्लेक्स द्वारा राज्य माल सेवा कर (एसजीएसटी) की राशि को घटाकर दर्शकों को इस फिल्म के टिकट का विक्रय किया जाएगा। फिल्म के प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों/मल्टीप्लेक्स के प्रचलित सामान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी। मल्टीप्लेक्स/सिनेमाघर द्वारा इस सेवा पर देय राज्य माल एवं सेवा कर की राशि का स्वयं वहन किया जाएगा। देय एवं भुगतान किए गए राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के अंश के बराबर की राशि की राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी।
Related Posts
July 24, 2022 महापौर व पार्षदों को कलेक्टर दिलाएंगे शपथ
इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को उनके जिले के […]
April 14, 2020 3 मई तक निरस्त रहेंगी यात्री गाड़ियां, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफण्ड इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाए जाने के बाद रेल […]
May 9, 2022 आईपीएल का सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण जब्त
इंदौर : IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, क्राइम ब्राँच इंदौर की कार्रवाई में […]
December 30, 2023 इंदौर जिले की 108 ग्राम पंचायतों और 19 वार्डों तक पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
एक लाख 16 हजार लोगों ने लिया आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का […]
February 4, 2024 हजारों किस्म के गुलाबों की खूबसूरती और महक से महका गांधी हॉल
रविवार को रात 10 बजे तक निशुल्क खुली रहेगी प्रदर्शनी।
विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं […]
November 17, 2022 प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों की सीएम चौहान ने की समीक्षा
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रवासी भारतीय दिवस का इंदौर में […]
February 13, 2025 चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
वारदात में प्रयुक्त चाकू भी किया गया बरामद।
इंदौर : चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले […]