कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सजग निगरानी रखें। बगैर अनुमति के नई अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजर के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। वे यह सुनिश्चित करें कि नई अवैध कॉलोनी विकसित ही नहीं हो पाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नामांतरण और सीमांकन के प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दें।
बैठक में अपर कलेक्टर अजय देव शर्मा, अभय बेडे़कर, राजेश राठौर, सपना लोवंशी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना तथा स्वामित्व योजना और धारणाधिकार अधिनियम के तहत पट्टा देने के लिए की जा रही कार्रवाई की विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य की हर सप्ताह समीक्षा की जाए। उनके द्वारा भी प्रति सप्ताह समीक्षा की जाएगी। उन्होंने लंबित नामांतरण और सीमांकन के प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के भी निर्देश दिए।
Related Posts
July 19, 2022 दो घंटे देरी से रवाना हुई अवंतिका, पुरी एक्सप्रेस निरस्त
इंदौर : दाहोद के समीप डिरेल हुई मालगाड़ी के 16 वैगन हटाकर ट्रैक पर रेल यातायात बहाल […]
August 2, 2020 राम मंदिर के भूमिपूजन में विराजेंगे शास्त्रोक्त विधि से बनें इंदौर के माटी गणेश इंदौर : अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भगवान राम के दिव्य मंदिर के भूमि पूजन समारोह […]
July 31, 2024 मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव में डॉ. रोकड़े अध्यक्ष, डॉ.ठाकुर सचिव चुने गए
इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर की मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन […]
May 8, 2025 इंदौर में 12 मिनट तक किया गया ब्लैक आउट, जनता की रही सक्रिय भागीदारी
समूचे शहर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल।
इंदौर : आतंकियों के […]
June 9, 2025 कोविड – 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए की गई तैयारियों की समीक्षा
कोविड से निपटने के लिए इंदौर में एहतियात के बतौर व्यापक प्रबंध।
नागरिकों से सावधानी […]
March 29, 2023 महावीर जयंती के अवकाश में बदलाव के बावजूद निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही होंगी स्कूली परीक्षाएं
इंदौर : महावीर जयंती के अवकाश की तारीख में बदलाव के बावजूद हाईस्कूल, हायर सेकंडरी और […]
March 8, 2025 अभ्यास मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों की सेवाभावी महिलाओं को किया सम्मानित
नारी के रूप में जन्म लेना ही सबसे बड़ा सम्मान है : कविता पाटीदार।
इंदौर : शहर हित […]