भोपाल : गुरुवार को भोपाल में भाजपा कार्यालय पर नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत,सह संगठन महामंत्री हितानंद, भाजपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता,कृष्णमुरारी मोघे, विवेक शेजवलकर सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। इस दौरान आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य रुप से घोषणा पत्र कैसा हो, उसमें क्या-क्या विषय शामिल किए जाए, इस बारे में सुझाव समिति सदस्यों ने बैठक में रखे। चुनाव में चयन प्रक्रिया किस तरह की हो उसको लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।समिति के सदस्यों को जिला स्तर पर दायित्व सौंपै गए। जिले के वरिष्ठ व गणमान्य नागरिकों व सामाजिक संगठनों से बातचीत कर सुझाव एवं विचार लिए जाएंगे। इन सुझावों को कमेटी की अगली बैठक में सिलसिलेवार रखा जाएगा।
Related Posts
September 23, 2022 गरबा एक्सप्रेस के जरिए मप्र के पर्यटन स्थलों की होगी ब्रांडिंग
पर्यटन व संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर करेगी ट्रेन पर मप्र की ब्रांडिंग का […]
February 15, 2021 हुकुमचंद मिल के मजदूरों ने बकाया राशि को लेकर संभागायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कांग्रेसजनों ने भी जताई भागीदारी।
इंदौर : वर्षो से अपने हक के बकाया पैसों को लेकर संघर्ष कर रहे हुकुमचंद मिल के मजदूरों […]
July 19, 2024 इंदौर के आसपास ड्रोन की मदद से किया जा रहा बीजारोपण
सांसद लालवानी की पहल पर ड्रोन की मदद से किया जा रहा पीपल के बीजों का रोपण।
इंदौर : […]
March 16, 2025 वकील – पुलिस विवाद ने पकड़ा तूल, टीआई के साथ की गई हाथापाई
हाईकोर्ट के सामने वकीलों द्वारा लगाए जाम को खुलवाने गए थे तुकोगंज टीआई।
परदेशीपुरा […]
June 26, 2020 इंदौर में आई कच्चे केले की बहार, केला उत्पादक किसानों को मिली राहत..! # कीर्ति राणा #
इंदौर : परेशानियां चाहें जितनी हों यदि व्यक्ति हिम्मत न हारे तो […]
August 24, 2025 जेल भेजे गए आदिम जाति कल्याण विभाग के उपायुक्त सरवटे
Eow की जांच में 12 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति हुई थी उजागर।
बाघ की खाल भी घर से […]
October 6, 2020 सुशांत राजपूत केस में मुम्बई पुलिस को बदनाम करने के लिए बनाए गए फेक अकाउंट
मुम्बई : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को […]