35 लाख रुपए रखे थे बैग में, ठेकेदार के दफ्तर से देने जा रहे थे घर।
पुलिस मान रही मामले को संदिग्ध, कर्मचारियों से की जा रही पूछताछ ।
इंदौर : शहर के लसूड़िया इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े सड़क निर्माण का काम करने वाले ठेकेदार के कर्मचारियों से अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोंक पर लाखों रूपए लूट लिए। वारदात की सूचना मिलने के बाद डीसीपी, एडिशनल डीसीपी व क्राइम ब्रांच के अफसर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक लसूड़िया थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 78 में कंस्ट्रक्शन कारोबारी रणवीर सिंह का दफ्तर है। वे रोड निर्माण के कॉन्ट्रैक्ट लेते हैं। उनके कर्मचारी अशोक और सोनू के साथ रास्ते में चाकू की नोंक पर 35 लाख रुपए की लूट की गई।
कॉन्ट्रेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि कर्मचारी ऑफिस से रुपए से भरा बैग लेकर उनके घर पर रखने जा रहे थे। इसी दौरान दो बदमाशों ने रास्ते में कर्मचारियों को रोक लिया और चाकू की नोंक पर रुपए से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे अफसरों को वारदात के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें कर्मचारियों की भूमिका संदेहास्पद नजर आई, क्योंकि कर्मचारियों को शरीर पर कहीं भी चोंट के निशान नहीं है। दोनों कर्मचारियों से अफसर बंद कमरे में पूछताछ कर रहे हैं, जिसमें लूट की वारदात का खुलासा हो सकता है।
Related Posts
August 6, 2024 स्वर्णिम भविष्य की मिसाल, दो वर्षों का सफल कार्यकाल..
महापौर की कलम से…
नमस्कार इंदौर : -
विगत दो वर्षों के सफ़ल कार्यकाल में इंदौर नगर […]
October 28, 2023 मिलावटी सौंफ के गोरखधंधे का प्रशासन ने किया पर्दाफाश
सात लाख रुपए से अधिक कीमत की सौंफ व अखाद्य कलर बरामद।
इंदौर : अखाद्य कलर से सौंफ को […]
August 16, 2023 पिकनिक मनाने गए तीन युवक भैरव कुंड में डूबे
इंदौर : 15 अगस्त के दिन इंदौर शहर के लगभग 14 युवकपिकनिक मनाने के लिए भैरव कुण्ड गए थे। […]
May 13, 2021 वायुसेना के विमान से ले जाए गए ऑक्सीजन के तीन खाली टैंकर
इंदौर : इंदौर एयरपोर्ट से बुधवार- गुरुवार की दरम्यानी रात वायुसेना के विमान द्वारा […]
October 7, 2022 महाकाल लोक में अधिक समय गुजार सकेंगे पर्यटक,धार्मिक, आर्थिक गतिविधियों में होगा इजाफा
प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर सरकार ने दिया प्रतिबद्धता का परिचय।
श्रद्धालुओं के लिए […]
September 18, 2021 कांग्रेस विधायक के दुष्कर्मी पुत्र के मामले में हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, लम्बे समय से फरार है रेपिस्ट विधायक पुत्र
इंदौर : दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण […]
July 29, 2024 मंगलवार को पेश होगा नगर निगम का बजट,बढ़ाई जा सकती हैं जल कर की दरें..!
इंदौर : नगर पालिक निगम परिषद का बजट सम्मेलन दिनांक 30 जुलाई 2024, मंगलवार को प्रातः 11 […]