नगर निगम की कर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस करेगी जन आंदोलन

  
Last Updated:  June 26, 2025 " 04:39 pm"

कर वृद्धि के खिलाफ 22 निगम जोन में होगा जनसंवाद।

इंदौर : इंदौर नगर निगम द्वारा सर्कल रेट के नाम पर जल, सम्पति, कचरा, शिक्षा सहित अन्य करों में की गई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ इंदौर शहर कांग्रेस 22 नगर निगम जोन में जनसंवाद से जन आंदोलन करने जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन मे इंदौर संगठन प्रभारी रवि जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्डा, इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, संगठन सह प्रभारी सोमिल नाहटा, गजेंद्र सिसोदिया, देवेंद्र मीणा की उपस्थिति में हारे जीते पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम चुनाव में किसी भी प्रकार की टैक्स वृद्धि नहीं किए जाने का शहर की जनता को वचन दिया था। भाजपा ने इसे अपने घोषणा पत्र में भी शामिल किया था लेकिन इसके विपरीत इंदौर नगर निगम द्वारा करों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। इससे आम जनता परेशान है। महंगाई की मार झेल रही शहर की जनता निगम द्वारा की गई इस टैक्स वृद्धि पर अपना विरोध प्रदर्शित कर रही है। इसके चलते इंदौर शहर कांग्रेस जनसंवाद के माध्यम से जन आन्दोलन करने जा रही है।

संगठन प्रभारी रवि जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्डा, निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय मे हुई बैठक में यह तय किया गया कि शहर कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्षद दल के संयुक्त नेतृत्व में 22 जोन पर प्रभारी नियुक्त कर 85 वार्डों में जन संवाद का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस सोशल मीडिया पर भी इंदौर नगर निगम की टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ आक्रामक प्रचार करेंगी। जिसको लेकर #इंदौर मेयरटैक्समित्र हेश टैग भी चलाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए संगठन प्रभारी की उपस्थिति में दिनांक 27/6/2025 को विधानसभा क्षेत्र कमांक 2, 28 जून को विधानसभा क्षेत्र कमांक 1, 29 जून को विधानसभा क्षेत्र कमांक 5, 30 जून को विधानसभा क्षेत्र कमांक 3, 2 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र राऊ और 3 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र कमांक 4 के सभी जोन में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठकों जोन प्रभारी नियुक्त कर उनके नेतृत्व में जोन में आने वाले वार्डों में जन संवाद के जरिए इंदौर नगर निगम द्वारा की गई टैक्स वृद्धि के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जब तक इंदौर नगर निगम बढ़ाये हुए टैक्स को वापस नहीं लेती तब तक कांग्रेस इस जन आंदोलन को जारी रखेगी।

कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई बैठक मे मुख्य रूप से सत्यनारायण पटेल,वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अमन बजाज,सुरेश मिण्डा,अफसर पटेल,प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया,इंदौर शहर कांग्रेस संगठन मंत्री महेंद्र रघुवंशी,पार्षद राजू भदौरिया,देवेंद्र सिंह यादव,राकेश सिंह यादव,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान, पार्षद अंसाफ अंसारी, रफीक खान, अनवर दस्तक,कुणाल सोलंकी, ओम सिलावट, राकेश सिलावट,प्रमोद द्विवेदी,राजा चौकसे, सच सलूजा,आनंद जैन कासलीवाल,प्रवेश यादव,किशोर डोंगरे,किरण जिरेती, शशि हाडा, शकुंतला बड़े,भरत जिनवाल, रुपेश लोदवाल,अभिषेक करोसिया, सुदेश डोंगरे,शैलेश कैमरे, सुबूर एहमद सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *