इंदौर : लगभग 2 माह से ज्यादा समय से दानदाताओं के सहयोग और अपने संसाधनों से नगर निगम, शहर में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन सामग्री व भोजन पैकेट का वितरण कर रहा है । सोमवार से नगर निगम इस व्यवस्था को जारी रखेगा या बंद कर देगा इस बात को लेकर अनिश्चय की स्थिति बनी हुई है । इस व्यवस्था के प्रभारी निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि उन्हें अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आयुक्त द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे उसके अनुसार आगे व्यवस्था की जाएगी।
उधर इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि सोमवार से सिर्फ कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों में ही निशुल्क भोजन पैकेट और राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। अन्य क्षेत्रों में भोजन पैकेट और राशन सामग्री का वितरण बंद कर दिया जाएगा। नगर निगम ने आज तक इस व्यवस्था पर लगभग 20 करोड रुपए खर्च कर दिए हैं । अब नगर निगम को भी यह खर्च काफी भारी पड़ रहा है। वही दानदाताओं ने भी अब हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में इस व्यवस्था का ज्यादा दिन चल पाना संभव दिखाई नहीं दे रहा है।
Related Posts
October 2, 2021 किराए पर लेने के बहाने कैमरे लेकर भागे तीन आरोपी गिरफ्तार, कैमरे बरामद
इंदौर : फोटोशुट के बहानें किराए पर कैमरे लेकर गायब हुए 03 आरोपी पुलिस थाना छोटी […]
April 7, 2022 इंदौर जनपद क्षेत्र में बनेंगे 42 नए तालाब, 17 चेक डैम
मंत्री श्री सिलावट के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जल सम्मेलन।
इंदौर : इंदौर जिले […]
April 13, 2023 भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में गीत – संगीत और नाटकों की भी पेश की जाएगी बानगी
इंदौर : शब्द अस्मिता के अनुष्ठान तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के तहत विविध रंगी […]
February 7, 2021 उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़, तटीय इलाकों में भारी तबाही की आशंका, एक पॉवर प्रोजेक्ट को पहुंचा नुकसान..!
नई दिल्ली : उत्तराखंड में हिमालयी ग्लेशियर के टूटने से भारी तबाही का खतरा उत्पन्न हो […]
July 7, 2021 ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन
मुंबई : हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया है। बुधवार को […]
July 29, 2025 वाहन चोर गिरोह का बाणगंगा पुलिस ने किया पर्दाफाश
तीन आरोपी गिरफ्तार, दस लाख रुपए कीमत के 13 चोरी के वाहन बरामद।
इन्दौर : इंदौर व […]
February 12, 2022 इंदौर के 25 स्टार्टअप्स को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किया पुरस्कृत, एक सप्ताह में आएगी मप्र की स्टार्टअप पॉलिसी
इंदौर : शहर के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए शनिवार का दिन बेहद अहम रहा। सांसद सेवा संकल्प […]