इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच इन्दौर की कार्रवाई में पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से चोरी के 04 दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर द्वारा बताए स्थान से क्राइम ब्रांच व थाना मल्हारगंज द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को पकडा गया। पकड़े गए आरोपी का नाम कान्हा सामंत नि. रुक्मणी नगर छोटा बांगड़दा इंदौर होना बताया गया। आरोपी कान्हा पूर्व में भी थाना एरोड्रम, थाना बाणगंगा क्षेत्र में मोबाइल स्नेचिंग,वाहन चोरी के अपराधों में जेल जा चुका है।
आरोपी से पूछताछ करने पर थाना मल्हारगंज, थाना अन्नपूर्णा, थाना राजेंद्र नगर व थाना एमआईजी क्षेत्र से मोटर सायक़ल चोरी कर अन्यत्र बेचने की फिराक में होने की बात आरोपी ने कबूल की। उक्त सभी वाहन चोरी के अपराधो में संबंधित थाने पर फरियादी द्वारा पहले से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कराए गए हैं।
आरोपी के कब्जे से 04 दोपहिया वाहन बरामदगी सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई और विवेचना थाना मल्हारगंज पुलिस द्वारा की जा रही है।
Related Posts
May 15, 2021 कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, उपलब्ध कराई 31 ऑक्सीजन मशीनें
इंदौर : देर से ही सही पर बीजेपी संगठन व उसके नेता कोरोना पीड़ित लोगों की हरसम्भव मदद के […]
September 19, 2021 राजेन्द्र नगर पुलिस ने तीन नकबजनों को किया गिरफ्तार, नकदी सहित लाखों के जेवरात बरामद
इंदौर : 03 शातिर नकबजनों को थाना राजेन्द्रनगर पुलिस ने बन्दी बनाया है। आरोपियों से […]
January 24, 2017 कर्नाटक के मंत्री और नेता के यहां मिला 162 करोड़ का काला धन कांग्रेस शासित कर्नाटक के लघु उद्योग मंत्री रमेश जरकीहोली और प्रदेश महिला कांग्रेस […]
February 5, 2019 बीआरटीएस पर ट्रैफिक जाम से निजात के लिए बना रहे विशेष कार्ययोजना- वर्मा इंदौर: ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। रिंग रोड के […]
May 10, 2021 कोरोना से मुकाबले के लिए एक और दवा को डीजीसीए की हरी झंडी, जल्द बाजार में होगी उपलब्ध
नई दिल्ली : कोरोना वायरस की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए एक और दवा को डीजीसीआई ने मंजूरी […]
May 8, 2021 कलेक्टर की माफी से खुश हो गए हों तो अब आत्मावलोकन भी कर लीजिए..
🔺 कीर्ति राणा🔺
कलेक्टर इंदौर और हेल्थ अमले के बीच कोल्डवार मुखर होने के बाद शहर […]
June 12, 2025 अहमदाबाद विमान हादसे में 204 की मौतों की पुष्टि
घायलों का किया जा रहा सिविल अस्पताल में इलाज, हालत नाजुक।
अहमदाबाद : गुजरात के […]