महापौर पुष्यमित्र भार्गव व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, सभापति मुन्नालाल यादव सहित अन्य एमआईसी सदस्यों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगर निगम महापौर परिषद के सदस्य, राजस्व विभाग के प्रभारी निरंजन सिंह चौहान (गुड्डू भैया) ने नगर निगम मुख्यालय, राजस्व विभाग में अपना प्रभार ग्रहण किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने भी गुड्डू भैया का स्वागत किया।
करों का भुगतान नागरिकों की जिम्मेदारी।
इन दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया की, निगम को मिलने वाला राजस्व ही निगम के सही तरीके से संचालन और शहर के विकास के लिए अहम होता है। नगर निगम द्वारा लोगों से सुविधाओं के बदले लिया जाने वाला कर लोगों की जिम्मेदारी है। यही कारण है कि निगम का कर लेने के लिए जिस वसूली शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, वह वसूली न होकर हर नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे शहर का विकास होता है। कार्ययोजना के बारे में बताते हुए राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि हमारे द्वारा शहर में जो संपत्तियां कर से वंचित हैं, उन का पता लगाकर उनसे नियमानुसार संपत्ति कर लिया जाएगा। इसके साथ ही अलग अलग जोन और वार्ड स्तर पर निगम के कर को बढ़ाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
Related Posts
July 3, 2020 इंदौर में संक्रमण दर 2 फीसदी से कम, मृत्यु दर 5 फीसदी से ज्यादा..? इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले अब कम सामने आ रहे हैं। गुरुवार 2 जुलाई को संक्रमण की दर […]
August 24, 2021 केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी
मुम्बई : महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना केंद्रीय मंत्री […]
February 9, 2023 13 फरवरी को सीएम चौहान करेंगे फूटी कोठी ब्रिज का भूमिपूजन
आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।
55 करोड़ की लागत से बनेगा 6 […]
January 3, 2024 बड़ी जीत मतलब बड़ी जिम्मेदारी : आकाश विजयवर्गीय
क्षेत्र 1 की जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने निकले आकाश कैलाश […]
January 22, 2021 कोरोना के ग्रोथ रेट में आया ठहराव, मृत्यु दर भी न्यूनतम स्तर पर पहुंची
इंदौर : कोरोना संक्रमण की ग्रोथ भले ही खत्म नहीं हुई हो पर बेहद कम अवश्य हो गई है। […]
October 9, 2021 देवास में शारदीय नवरात्रि के दौरान नाइट कर्फ्यू पर राजानी ने जताया ऐतराज
देवास : कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान […]
December 13, 2021 इच्छाशक्ति दृढ़ हो तो एक सरपंच बदल सकता है गांव की तस्वीर- पद्मश्री पालीवाल
इंदौर : आदर्श ग्राम सिर्फ सामुदायिक भवन, सड़क निर्माण से नहीं बनते, बल्कि नागरिकों का […]