आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।
55 करोड़ की लागत से बनेगा 6 लेन ब्रिज।
इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण शहर को एक और सौगात देने जा रहा है। आगामी 13 फरवरी को मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा फूटी कोठी चौराहा पर बनने वाले 6 लेन फ्लाय ओवर का भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा फूटी कोठी चौराहा पहुँचे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए चावड़ा ने उपस्थित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
55 करोड़ की लागत से बनेगा 6 लेन ब्रिज।
श्री चावड़ा ने बताया फूटी कोठी चौराहा पर 55 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाला यह 6 लेन फ्लायओवर 625 मीटर लंबा एवं 24 मीटर चौड़ा होगा। इसकी निर्माण एजेंसी मैसर्स पाथ इंडिया लिमिटेड होगी, इसके बन जाने से धार रोड से आने वाला ट्रैफिक सीधे एबी रोड और केशरबाग ब्रिज की ओर जा सकेगा, वही रिंग रोड की ओर से आने वाला ट्रैफिक जो राजीव गांधी चौराहे से धार रोड की ओर जाना चाहता है वह बिना किसी बाधा के धार रोड की ओर जा सकेगा।
निरीक्षण के दौरान विधायक एवं पूर्व महापौर मालिनी गौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी, आईडीए सीईओ आर.पी. अहिरवार एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Related Posts
December 15, 2022 शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह 17 व 18 दिसंबर को
आयुर्वेद पर अंतर राष्ट्रीय सेमिनार व पूर्व छात्रों का मिलन समारोह होगा।
इंदौर: […]
June 23, 2023 खजराना गणेश मंदिर में दानपात्रों से निकला एक करोड़ 83 लाख का चढ़ावा
इंदौर : देश-विदेश में ख्यात खजराना गणेश मंदिर के दानपात्रों की गिनती समाप्त हो गई है। […]
April 10, 2021 नेत्रहीन रिटायर्ड शिक्षक के खाते से ऑनलाइन ठगी कर निकाले गए रुपए सायबर सेल ने वापस दिलवाए
इंदौर : हेल्पलाइन पर प्राप्त ऑनलाइन ठगी की शिकायत क्राइम ब्रांच की मिली थी। क्राइम […]
January 11, 2022 यातायात पुलिस का नवाचार, प्रत्येक ऑटो रिक्शा को मिलेगा ‘एपीसी’ यूनिक नम्बर, बार- बार चेकिंग से मिलेगी निजात
इंदौर : पुलिस द्धारा बिना परमिट तथा अन्य अनियमितता के साथ चल रहे ऑटो रिक्शा की चेकिंग […]
March 31, 2021 मप्र के सात सौ थानों में स्थापित की जा रही है ‘ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क’
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में विगत कुछ दिनों में महिलाओं के […]
September 3, 2021 भोपाल में वारदात कर फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, चोरी का वाहन बरामद
इंदौर : भोपाल में वारदात कर, इंदौर शहर में फरारी काटने वाला शातिर लुटेरा क्राइम ब्रांच […]
January 23, 2024 विद्याधाम पर चल रहे रामोत्सव का समापन, भगवान को अर्पित किए 56 भोग
इंदौर : अयोध्या धाम मे सोमवार को राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य, दिव्य मंदिर में राम लला […]