10 लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त।
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रग्स बेचने वाली आदतन महिला आरोपी व उसके साथी को क्राइम ब्रांच ने बंदी बनाया है। राऊ पुलिस के सहयोग से पकड़े गए
आरोपियों के कब्जे से 106 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 10 लाख रुपए) एवं 02 मोबाइल जब्त किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में इन्दौर एवं आस पास के क्षेत्रों मे ब्राउन शुगर की सप्लाई करना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम (1).मुन्नी उर्फ अनीता पांचाल नि. आईडीए मल्टी राजेंद्र नगर इंदौर व (2).भूपेंद्र उर्फ लवीन सावलकर नि. राजेंद्र नगर इंदौर होना बताए।
महिला आरोपी मुन्नी उर्फ अनीता वर्ष 1998 से अवैध शराब के विक्रय में संलग्न है। वर्ष 2023 तक महिला आरोपी मुन्नी के विरुद्ध अवैध शराब की तस्करी, जहरीली शराब विक्रय, सट्टा एक्ट, लड़ाई झगड़े सहित कुल 21 अपराध अपराध थाना राजेंद्र नगर पर पहले से पंजीबद्ध हैं। वर्तमान में शराब के धंधे से आगे बढकर आरोपी महिला मुन्नी ड्रग्स के धंधे में लिप्त हो गई है।
आदतन आरोपी भूपेंद्र उर्फ़ लवीन के विरुद्ध थाना राजेंद्र नगर पर हत्या के दो अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।
Related Posts
December 8, 2020 मप्र कांग्रेस कमेटी ने किसानों के भारत बंद को दिया समर्थन, जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार […]
June 7, 2024 विजयनगर स्थित आईडीए की करोड़ों की जमीन से हटाए अतिक्रमण
इंदौर : आईडीए प्रशासन ने विजयनगर चौराहा के समीप स्थित प्राधिकरण की जमीन को अतिक्रमण से […]
June 2, 2024 02 और 04 जून को इंदौर से बांद्रा के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को […]
November 27, 2022 भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर आगमन पर मालू ने राहुल से पूछे दस सवाल
इंदौर : राहुल गांधी की निरुद्देश्य कथित भारत जोडो यात्रा के इंदौर आगमन पर उनसे खनिज […]
June 22, 2021 मंत्री सिलावट से बोले सीएम शिवराज, इंदौर ने देश के सामने पेश की है मिसाल
भोपाल : इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज […]
January 6, 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, 17 समितियां की गठित नई दिल्ली: तीन राज्यों में सत्ता गंवाने के बाद बीजेपी अब लोकसभा चुनाव में कोई कसर नहीं […]
April 15, 2021 मोघे- मूलचंदानी ने टीकाकरण केंद्र का किया दौरा, टीका लगवाने वालों को सौंपे सर्टिफिकेट
इंदौर : बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे और बीजेपी […]