इंदौर : 10 दिन की बच्ची को बेचने का प्रयास कर रहे महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। उनके कब्जे से बच्ची बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने 1लाख 20 हजार रुपए में बच्ची का सौदा किया था।
एक एनजीओ ने तुकोगंज पुलिस को शिकायत की थी कि महिला और उसका साथी 10 दिन की नवजात बच्ची को बेचने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर राणी सती गेट के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया। उनके कब्जे से बच्ची को भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों ने अपने नाम शिल्पा और बबलू बताए। दोनों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने 1लाख 20 हजार रुपए में बच्ची का सौदा किया था। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के गिरोह में और भी लोग शामिल हैं जो बच्चे बेचने के गोरखधंधे में लिप्त हैं। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस पूरे गिरोह का खुलासा करने में जुटी है। बरामद की गई बच्ची का चाचा नेहरू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
Related Posts
December 16, 2022 रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत
पीएम मोदी ने कूटनीति और बातचीत से यूक्रेन जंग का हल निकालने का किया आह्वान।
नई […]
January 26, 2022 अवैध हथियारों के जखीरे के साथ दो सिकलीगर गिरफ्तार
अवैध हथियारों के विरुद्ध इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कारतूसों के बड़े […]
October 5, 2020 रालामंडल में तेन्दुए की आमद, जारी किया गया अलर्ट
इंदौर : बायपास स्थित रालामंडल अभ्यारण में लंबे समय बाद पुनः तेंदुए की चहलकदमी देखी गई […]
August 24, 2022 प्रदेशीपुरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिता सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंदौर : परदेशीपुरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिता सिंह को लोकायुक्त पुलिस ने थाने […]
June 21, 2025 इंदौर के राजवाड़ा परिसर में किया गया सामूहिक योगाभ्यास
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित स्कूल कॉलेज के […]
September 26, 2021 संस्कृत भारती के जरिए भारत सहित 24 देशों में चल रहा है, संस्कृत सिखाने- पढ़ाने का काम- देवपुजारी
इंदौर : आरएसएस से जुड़ी संस्था संस्कृत भारती के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीश देवपूजारी ने […]
May 10, 2022 दो सरकारी अधिकारी हजारों रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने एक ही दिन में दो रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगे हाथों धर […]