राजस्थान से इंदौर आई मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को किया परिजनों के हवाले

  
Last Updated:  September 10, 2021 " 04:59 pm"

इंदौर : थाना तुकोगंज पुलिस ने रात में लावारिस घूम रही महिला को सुरक्षा हेतु महिला थाने पर छोड़ा गया। महिला थाना पुलिस ने महिला के परिजनों की तलाश कर उसे उनके हवाले किया।

राजस्थान की निकली महिला।

महिला थाने की पुलिस ने महिला से बातचीत की तो उसकी मानसिक स्थिति कमजोर होना पता चला। महिला इसी मानसिक स्थिति के कारण अपने घर को छोड़कर निकल गई थी। उस महिला से उप निरीक्षक मनोरमा एवं आरक्षक ऋतु ने निरंतर बातचीत कर उसका नाम पता पूछने का प्रयास किया तो उक्त महिला ने झालावाड़ राजस्थान में
घर होना बताया। गांव का पता पूछने पर उसने चुप्पी साध ली। बार बार पूछने पर अपने गांव का नाम सोनेल बताया। उप निरीक्षक मनोरमा ने कंट्रोल रूम झालावाड़ से सोनेल गांव का पूछने पर सोनल थाने का नंबर दिया। सोनल थाने से सम्पर्क करने पर महिला की विस्तृत जानकारी मिल गई। पूर्व में भी यह महिला मानसिक रूप से अक्षम होने के कारण बिना बताए अपने घर से निकल गई थी जिसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। सोनल थाने से उक्त महिला जिसका नाम गिरिराज कुमारी होना पता चला। उसके पिता मोहनलाल कुमावत से बात की गई तो उन्होंने अपनी बेटी के रूप में इस मानसिक रूप से अक्षम महिला की पहचान की।

महिला को परिजनों के किया हवाले।

महिला गिरिराज कुमारी के पिता मोहनलाल कुमावत अपने एक परिजन के साथ महिला थाना इंदौर पर अपनी पुत्री को लेने आए और उसे सकुशल देखकर बेहद खुश हुए। आवश्यक कार्यवाही के बाद उक्त महिला गिरि राज कुमारी को उसके पिता के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोरमा, आरक्षक रितु,आरक्षक यशोदा का सराहनीय योगदान रहा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *