इंदौर : 50 और 60 के दशक में फिल्मों में जिन नायकों का बोलबाला था, उनमें दो नायकों का नाम सबसे ऊपर आता है,एक देव आंनद और दूसरे शम्मीकपूर। देव आनंद रोमांटिक छवि वाले कलाकार थे वहीं चुलबुले अदाकार के बतौर शम्मीकपूर जाने जाते थे। दोनों कलाकारों पर जो गीत फिल्माए गए हैं वो उस जमाने मे जितने लोकप्रिय थे, आज भी उतने ही लोकप्रिय बने हुए हैं। उन्हीं गीतों में से कुछ चुनिंदा गीत जो सभी रफी साहब की ही आवाज में हैं, संस्था उत्कर्ष के मंच पर 5 नवम्बर को शाम ठीक 6.10 बजे से माई मंगेशकर सभागार में पेश किए जाएंगे। इन गीतों को स्वर देने वाले कलाकार हैं रांजेंद्र गलगले, अनुभा खाडिलकर पेंड़से,स्मिता पानसे और रूपक बुंदेला। संगीत संयोजन हर्षद शेवगांवकर और प्रकाश खानवलकर का है।कार्यक्रम की सूत्रधार होंगी मेघा खानवलकर। ये कार्यक्रम सभी के लिए नि:शुल्क है। निमंत्रण पत्र अग्रवाल स्वीट्स 56 दुकान से प्राप्त किए जा सकते हैं।
Related Posts
June 3, 2022 सपने देखें और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें – सुशील दोषी
लहरी की कार्टूनशाला का तीसरा दिन…
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में चल रही पांच दिवसीय […]
September 26, 2022 कैंब्रिज प्रमाण पत्र हासिल करने पर सम्मानित किए गए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्र
इंदौर : मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास कार्यक्रम के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा ने प्रेस्टीज […]
October 25, 2021 पंधाना में सांसद लालवानी की सादगी लुभा रही है मतदाताओं को
पंधाना : खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में पंधाना विधानसभा के चुनाव प्रभारी बनाए गए सांसद […]
January 11, 2023 अगले 4-5 वर्षों में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा – प्रधानमंत्री
विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश की अहम भूमिका।
विश्व भर के निवेशकों के लिए […]
October 1, 2022 इंदौर ने रचा इतिहास, लगातार छठी बार स्वच्छता सर्वे में बना नंबर वन
इंदौर : स्वच्छता में इंदौर ने इतिहास रच दिया है। मप्र के वाणिज्यिक और सांस्कृतिक शहर […]
March 1, 2024 14 मार्च से प्रारंभ होगा तीन दिवसीय इंदौर अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल
फिल्म फेस्टिवल के डेंगलर का किया गया अनावरण।
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान का जनसंचार […]
April 12, 2020 कोरोना ने छीनी 2 और लोगों की जिंदगी, मृतक संख्या हुई 32, संक्रमितों की तादाद पहुंची तीन सौ के करीब इंदौर : कोरोना संक्रमण का बढ़ता प्रकोप चिंतित करने वाला है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के […]