“माँ शैलपुत्री प्रदान करती अखंड सौभाग्य।
मनुष्ययोनि में ईश आराधना खोलती है भाग्य॥
माँ ब्रह्मचारीणी देती है दिव्य अनुभूति।
नवरात्रि में स्वयं की बुराइयों की आहुति॥
माँ चन्द्रघण्टा हमें देती है सकारात्मक ऊर्जा।
माँ की आराधना तो मिटाती है पाप का कर्जा॥
माँ कुष्मांडा करती है हम पर अतुलनीय कृपा।
बड़े भाग्य से मिलती है जीवन में माँ की अनुकंपा॥
माँ स्कंदमाता प्रदान करती है सही दिशा।
माँ के आह्वान से नहीं आती दु:ख की निशा॥
माँ कात्यायनी प्रदान करती है अभय की मुद्रा।
माता की भक्ति से नहीं आती दु:खस्वप्न की निद्रा॥
माँ कालरात्रि करती है तम का विनाश।
देवी तो चाहती है भक्त का सच्चा विश्वास॥
माँ महागौरी की उपासना करती सन्मार्ग की ओर अग्रसर।
नवरात्रि तो है माँ की सेवा-प्रार्थना का अवसर॥
माँ सिद्धिदात्री बनाती हमारा प्रारब्ध बलवान।
डॉ. रीना कहती, पूर्ण निष्ठाभाव से करें नौ दिन माँ का आह्वान॥
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)
Related Posts
May 16, 2022 भारतीय बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप जीतकर रचा इतिहास
♦️धर्मेश यशलहा♦️
भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने 15 मई 2022 को विश्व थामस कप टीम […]
July 27, 2022 मानव दुर्व्यापार को रोकने के लिए चलाया जाए जन जागरूकता अभियान – शिवराज
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मानव दुर्व्यापार को रोकने के लिए […]
March 9, 2023 होली पर मनोहारी स्वरूप में नजर आए प्रभु वैंकटेश
भक्तों ने मंदिर परिसर में रंग - गुलाल उड़ाकर खेली होली।
इंदौर : श्री लक्ष्मी वैंकटेश […]
August 21, 2023 शहर में बढ़ते अपराधों के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
कृष्णबाग कॉलोनी हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
रीगल तिराहा […]
September 7, 2023 कांग्रेस के बड़े नेताओं में किया गया प्रदेश की 230 सीटों का बंटवारा
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
सर्वाधिक सीटें जिताने का दायित्व कमलनाथ, दिग्विजय सिंह […]
June 27, 2023 सोया पर्सनालिटी ऑफ द डिकेड पुरस्कार से नवाजे गए डॉ. डेविश जैन
इंदौर: सोयाबीन प्रसंस्करण और शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व डॉ.डेविश […]
May 23, 2020 इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की घर- घर सप्लाई की दी गई अनुमति इंदौर : ग्रीष्म ऋतु के कारण एसी, पंखे, कूलर आदि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की मांग बढ़ गई है। […]