“माँ शैलपुत्री प्रदान करती अखंड सौभाग्य।
मनुष्ययोनि में ईश आराधना खोलती है भाग्य॥
माँ ब्रह्मचारीणी देती है दिव्य अनुभूति।
नवरात्रि में स्वयं की बुराइयों की आहुति॥
माँ चन्द्रघण्टा हमें देती है सकारात्मक ऊर्जा।
माँ की आराधना तो मिटाती है पाप का कर्जा॥
माँ कुष्मांडा करती है हम पर अतुलनीय कृपा।
बड़े भाग्य से मिलती है जीवन में माँ की अनुकंपा॥
माँ स्कंदमाता प्रदान करती है सही दिशा।
माँ के आह्वान से नहीं आती दु:ख की निशा॥
माँ कात्यायनी प्रदान करती है अभय की मुद्रा।
माता की भक्ति से नहीं आती दु:खस्वप्न की निद्रा॥
माँ कालरात्रि करती है तम का विनाश।
देवी तो चाहती है भक्त का सच्चा विश्वास॥
माँ महागौरी की उपासना करती सन्मार्ग की ओर अग्रसर।
नवरात्रि तो है माँ की सेवा-प्रार्थना का अवसर॥
माँ सिद्धिदात्री बनाती हमारा प्रारब्ध बलवान।
डॉ. रीना कहती, पूर्ण निष्ठाभाव से करें नौ दिन माँ का आह्वान॥
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)
Related Posts
October 4, 2021 बैरागी समाज ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान
इंदौर : श्री वैष्णव बैरागी समाज मध्य प्रदेश द्वारा अखिल भारतीय कोरोना कर्मयोद्धा सम्मान […]
July 3, 2021 नेमा ने सांसद राकेश सिंह से की सौजन्य भेंट
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जबलपुर के सांसद राकेश सिंह के इंदौर […]
July 24, 2025 तुलसी नगर की बदहाली पर छलका रहवासियों का दर्द
गड्ढेदार सड़कों, गंदगी, कीचड़, ड्रेनेज सिस्टम के अभाव से नागरिक परेशान।
इंदौर : देश […]
July 22, 2022 सर्व धर्म संघ ने कावड़ यात्रा का स्वागत कर पेश की एकता और भाईचारे की मिसाल
इंदौर : संस्था बाणेश्वरी की कावड़ यात्रा शुक्रवार को इंदौर के मध्य क्षेत्र से गुजरी। इस […]
July 31, 2020 सैम्पलिंग, टेस्टिंग बढ़ते ही सौ के पार हुई संक्रमितों की तादाद इंदौर : कई दिनों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पलिंग और टेस्टिंग में तेजी लाई। जैसे ही […]
February 27, 2024 02 से 06 मार्च तक मप्र में भ्रमण करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
न्याय यात्रा के रूट को दिया गया अंतिम रूप।
उज्जैन में युवा अधिकार रैली के रूप में […]
November 3, 2022 दो दिवसीय मेडिविजन कांफ्रेंस के लिए किया गया भूमिपूजन
12 और 13 नवंबर को होगी कांफ्रेंस।
देशभर से 800 से अधिक प्रतिभागी करेंगे […]