इंदौर: लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के इंदौर निवासी अधिकारी सलमान हैदर के ठिकानों पर छापेमारी की। कुछ समय पूर्व इंदौर में रहे हैदर वर्तमान में कटनी में पदस्थ हैं। उनके नजदीकी रिश्तेदारों के यहां भी लोकायुक्त पुलिस ने अलग- अलग दल बनाकर दस्तावेजों की जांच की। अभी तक कि जांच में 7 लाख नकद, विदेशी मुद्रा, एक मकान, 5 फ्लैट, 7 प्लॉट, 10 एकड़ कृषि भूमि और 3 दुकानों के दस्तावेज मिले हैं। ये संपत्ति उन्होंने पत्नी, भाई, साले और अन्य रिश्तेदारों के नाम खरीद रखी है। इसके अलावा 5 चार पहियाँ और दो पहियाँ वाहन भी मिले हैं। तमाम चल- अचल संपत्ति का मूल्य करोड़ों में आंका गया है। 15 बैंक खाते और लॉकर की भी जानकारी लोकायुक्त पुलिस को मिली है जिनकी जांच की जा रही है।
कनिष्ठ लेखापाल के बतौर हुए थे भर्ती।
वर्तमान में आपूर्ति निगम में प्रबंधक के रूप में कटनी में पदस्थ सलमान हैदर 1985 में कनिष्ठ लेखापाल के रूप में भर्ती हुए थे। देखते ही देखते उन्होंने बेहिसाब संपत्ति खड़ी कर ली। हैदर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
Related Posts
June 11, 2024 मानवीय संवेदनाओं के साथ रिश्तों की पड़ताल करता नाटक ‘इवलेसे रोप’
इंदौर : सई परांजपे हिंदी, मराठी फिल्म, टीवी और रंगमंच का जाना माना नाम है। उनके लिए […]
July 17, 2022 इंदौर नगर निगम में बीजेपी का महापौर, 60 से ज्यादा पार्षद भी जीते
इंदौर : नगर सरकार के चुनाव में तमाम आकलनों और आशंकाओं को झुठलाते हुए बीजेपी ने प्रचंड […]
December 24, 2024 हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा प्रभु ईसा मसीह का अवतरण दिवस
रेड चर्च सहित सभी कैथोलिक चर्चों में होगी विशेष प्रार्थना सभाएं।
इंदौर : ईसाई समाज […]
March 22, 2024 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के वार्षिकोत्सव के डेंग्लर का अनावरण
तीन-दिवसीय मंथन का आयोजन 4 अप्रैल से।
इंदौर : प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान का […]
June 15, 2025 सिंहस्थ 2028 में मेला क्षेत्र तक चलाई जाएंगी मिनी बसें
23सौ हेक्टेयर वाले मेला क्षेत्र में बनेगी 18 मीटर चौड़ी सड़कें।
इस बार क्षिप्रा को […]
November 1, 2024 प्रधानमंत्री मोदी ने धनतेरस पर इंदौर को दी बड़ी सौगात..
ईएसआईसी अस्पताल के नए भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. […]
February 16, 2019 कपिल शर्मा शो से बाहर हुए सिद्धू, महंगा पड़ा पाकिस्तान प्रेम मुम्बई: पुलवामा हमले को लेकर दिया गया नवजोत सिद्धू का बयान उन्हें महंगा पड़ा। सोनी टीवी […]