टीकाकरण के पश्चात नहीं हुई किसी प्रकार की समस्या: संभागायुक्त डॉ. शर्मा
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा और जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने शनिवार को महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में कोविड-19 का टीका लगवाया। इस दौरान संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने टीकाकरण के दौरान नर्स द्वारा कोविड वैक्सीन के संबंध में दी गई सावधानी रखने की हिदायत को धैर्य पूर्वक सुना। उन्होंने बताया की टीकाकरण के पश्चात उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। और किसी भी प्रकार की समस्या या साइड इफ़ेक्ट नहीं हुए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस दौरान जिले के नागरिकों से अपील की है की वे भी कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान मे शामिल होकर कोरोना को हराने में सहयोग प्रदान करें। संभागायुक्त और कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शनिवार को एमवायएच में कोविड-19 का टीका लगवाया। इस तरह शनिवार को कुल 4116 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कोविड का टीका लगवाया।
उल्लेखनीय है कि जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई है। प्रथम चरण में हेल्थ वर्करों को टीका लगाने के बाद अब दूसरे चरण मे फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जा रहा है।
Related Posts
July 2, 2020 मंत्रियों को सीएम शिवराज की हिदायत, परिश्रम की करें पराकाष्ठा.. भोपाल : मन्त्रिमण्डल विस्तार के बाद सीएम शिवराज ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक में सीएम […]
May 31, 2017 पशुओं की खरीद फ़रोख़्त की अधिसूचना पर रोक, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में मांगा जवाब
चेन्नई : बूचड़खानों के लिए पशुओं की खरीद-फरोख्त […]
May 11, 2021 कोविड वेलनेस सेंटर में आईसीयू छोड़कर रहेगी इलाज की पूरी सुविधा, हेल्पलाइन नम्बर किया जारी
इंदौर : जोश, जज्बा और जुनून के साथ सेवा का भाव हो तो असंभव से लक्ष्य को भी पूरा किया जा […]
November 21, 2022 प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर्स व कर्मचारी 22 से करेंगे कामबन्द हड़ताल
सोमवार 21 नवंबर को काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन।
मंत्री तुलसी सिलावट और ऊषा ठाकुर […]
March 21, 2021 लॉक डाउन का रहा व्यापक असर, मरीज, यात्री और परीक्षार्थियों को दी गई आवागमन की छूट
इंदौर : कोरोना के पुनः बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर रविवार को […]
November 11, 2021 कांग्रेस विधायक के 17 वर्षीय बेटे ने कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी
जबलपुर : बरगी से कांग्रेस के विधायक संजय यादव के छोटे बेटे विभव ने गुरुवार को खुद को […]
February 23, 2022 ईडी के शिकंजे में फंसे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक
मुम्बई : महाराष्ट्र के बड़बोले कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को लम्बी पूछताछ […]