कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए उससे बचाव के नए- नए उपाय तलाशे जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर के युवा आईटी एक्सपर्ट लोकांत जैन और सानिया जसवानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए एक हेल्थ स्क्रीनिंग डिवाइस का निर्माण किया है।इसे अभय परिमिति नाम दिया गया है।
गुरुवार को पत्रकार वार्ता के जरिए लोकांत और सानिया ने इस डिवाइस का प्रेजेंटेशन देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
बायोमेट्रिक मशीन की तरह करती है काम।
लोकांत और सानिया ने बताया कि यह डिवाइस अस्पतालों में उपयोग किए जाने वाले मल्टी पैरामीटर मॉनिटर के आधार पर विकसित किया गया है। यह बायोमेट्रिक मशीन की तर्ज पर काम करता है। FDA सेंसर से संचालित इस डिवाइस पर उंगली रखते ही सिर्फ 10 सेकंड में सम्बंधित व्यक्ति का स्वास्थ्य पैरामीटर जैसे बीपी, पल्स रेट, टेम्प्रेचर, एसपीओ 2 और परफुशन इंडेक्स आदि बता देती है। प्राप्त जानकारी के आधार पर कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा सकता है जिससे व्यक्ति खुद को आइसोलेट करके दूसरों में संक्रमण फैलने से रोक सकता है।
निजी और सरकारी संस्थानों व दफ्तरों के लिए उपयोगी।
लोकांत जैन और सानिया जसवानी ने बताया आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत उन्होंने यह डिवाइस विकसित की है। इसका उपयोग व्यावसायिक संस्थान, कल कारखानें, अस्पताल, निजी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और सरकारी दफ्तरों में किया जा सकता है। कई डॉक्टर्स ने भी इसे एप्रूव किया है।
Related Posts
December 22, 2021 सीएम शिवराज ने ‘हॉकी का प्रकाश’ पुस्तक का किया विमोचन, इंदौर में एस्ट्रो टर्फ की कमीं शीघ्र दूर करने का दिया भरोसा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रकाश हॉकी क्लब इंदौर के सदस्यों ने विधानसभा […]
October 18, 2021 दिवाली पर प्रारम्भ हो सकता है उज्जैन- फतेहाबाद रेलमार्ग- लालवानी
इंदौर : उज्जैन-फतेहाबाद ट्रेन रूट यात्रियों के लिए जल्द शुरू हो जाएगा। दिवाली पर […]
June 6, 2023 बालासोर ट्रेन दुर्घटना में घायलों की मदद में जुटे रहे संघ के स्वयंसेवक
बोगियों में फंसे घायलों को बाहर निकालने से लेकर अस्पताल पहुंचाने और भोजन - पानी का भी […]
January 27, 2024 एनसीसी अधिकारी डॉ. रीटा माहेश्वरी पदोन्नत
नागदा : शा. बालक उ.मा. विद्यालय, नागदा की एन.सी.सी अधिकारी रीटा माहेश्वरी को एन.सी.सी […]
May 11, 2023 सनातन संस्कृति के संरक्षण और अगली पीढ़ी को सौंपने की जिम्मेदारी हम सबकी : तिवारी
देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम में बोले सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी।
हाल ही में […]
July 10, 2024 पर्यावरण अनुकूलता की दिशा में देश और दुनिया को नई राह दिखाएगा 51 लाख पौधरोपण का अभियान : ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हजारों स्कूली बच्चों के साथ बिजासन के समक्ष अटल वन में किया […]
July 19, 2024 नगर निगम ने चलाई अतिक्रमण विरोधी मुहिम, 07 ट्रक सामग्री जब्त
इंदौर : नगर निगम ने गुरुवार को राजबाडा एवं सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी […]