इंदौर : प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने गुरुवार को एमवायएच परिसर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक रमेश मेंडोला और आकाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। मंत्री श्री सिलावट ने अस्पताल में बचे हुए काम को जल्द पूरा करने और जरूरी सभी सुविधाएं समय सीमा के भीतर जुटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर सुमित शुक्ला, डॉक्टर एड़ी भटनागर और अस्पताल के नोडल अधिकारी चंद्रमौलि शुक्ला भी उपस्थित थे।
30 दिन में प्रारम्भ होगा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल।
निरीक्षण के बाद मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 30 दिन में शुरू करने का हमारा प्रयास है। 400 से अधिक बिस्तरों के इस अस्पताल के प्रारम्भ हो जाने से इंदौर के लोगों को सुगमता से उपचार मिल सकेगा।
कोरोना पेशंट का होगा उपचार।
कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा अस्पताल की व्यवस्था के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी चंद्रमौलि शुक्ला ने बताया की यह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल फिलहाल कोविड के मरीज़ों के उपचार के लिए समर्पित रहेगा। इंदौर में यह एक अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
Related Posts
December 1, 2020 एक ओर कुख्यात बदमाश का मकान तोड़ा गया।
इंदौर : जिले में गुंडे- बदमाशों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने में जुटे जिला व पुलिस प्रशासन और […]
January 23, 2024 तुलसी नगर सरस्वती मंदिर में भजन, महाआरती और 56 भोग के हुए आयोजन
श्रद्धालु रामभक्ति में झूम उठे।
इंदौर: अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा […]
February 9, 2021 विनीत की गाई गजलों ने कराया दिली सुकून का अहसास
इंदौर : गजल एक ऐसी विधा है, जो सुनने और सुनाने वाले दोनों को रूह की गहराइयों तक सुकून […]
January 24, 2022 प्रधानमंत्री ने इंदौर के अवि शर्मा सहित राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों से की बातचीत
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से […]
August 9, 2023 आबकारी विभाग ने 65 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब व सामग्री की जब्त
इंदौर : नशे के खिलाफ आबकारी विभाग इन्दौर ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभिन्न […]
May 20, 2021 कोरोना पर कसने लगा शिकंजा, नए संक्रमितों से दोगुना हो रहे रिकवर, मृत्यु दर में भी आई कमी
इंदौर : कोरोना के प्रकोप में गिरावट का दौर जारी है। पाजिटिविटी रेट में लगातार कमीं आ […]
August 5, 2023 जिला चिकित्सालय के निर्माणाधीन भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
सितंबर माह तक तल मंजिल का कार्य पूरा करने के दिए निर्देश।
गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान […]