नई दिल्ली : वॉट्सऐप (WhatsApp) भारत सरकार के नए आईटी नियमों (IT Rules) के खिलाफ अदालत पहुंच गई है। इस नियम के खिलाफ कंपनी ने 25 मई को दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी है।
नए नियमों में वॉट्सएप और उस जैसी कंपनियों को अपने मैसेजिंग एप (messaging app) पर भेजे गए मैसेज के ऑरिजिन, यानी जहां से सबसे पहले संदेश भेजा गया, का पता रखना होगा। इस नियम के खिलाफ कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वॉट्सएप के प्रवक्ता ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा, ‘मैसेजिंग एप को चैट का इस तरह ट्रेस रखने को कहना एक तरह से वॉट्सएप पर भेजे गए सारे मैसेज पर नजर रखने जैसा होगा, जो कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को खत्म कर देगा और लोगों की ‘निजता के अधिकार’ का उल्लंघन होगा।
कंपनी ने कहा है कि, ‘ हम किसी जानकारी के लिए कानूनी रूप से मांगे गए वैध आग्रह के जवाब सहित लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भारत सरकार के साथ लगातार बातचीत करते रहेंगे।
Related Posts
July 7, 2024 युगपुरुष धाम से 07 और बच्चे लाए गए चाचा नेहरू अस्पताल
अब तक कुल 81 बच्चे अस्पताल में किए गए भर्ती।
33 बच्चों को इलाज के बाद दी गई छुट्टी, […]
October 31, 2023 टाटा मोटर्स ने पश्चिम बंगाल सरकार से जीता मुआवजे का केस
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने सिंगूर-नैनो प्रोजेक्ट केस में पश्चिम बंगाल सरकार से मुआवजे का […]
June 24, 2024 पत्रकारिता के समक्ष विश्वसनीयता है बड़ा संकट
इंदौर की पहचान देश के पटल पर अंकित करने वाले मूर्धन्य पत्रकारों से लें […]
January 2, 2024 चर्चा से ही निकलेगा समस्या का हल
बातचीत के लिए आगे आए ट्रक, बस ड्राइवर्स।
प्रदेश के परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने […]
June 28, 2020 बागी तेवर अपनाए शेखावत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें..! भोपाल : बदनावर की सियासत में कैलाश विजयवर्गीय के दखल से नाराज भंवर सिंह शेखावत की […]
December 21, 2020 6 पब और बार के लाइसेंस स्थगित कर किए गए सील
पब और बार में स्मोकिंग ज़ोन पर भी लगायी गई पाबंदी।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]
February 24, 2023 महापौर केसरी कुश्ती स्पर्धा का उल्लास पूर्ण माहौल में हुआ आगाज
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य अतिथि के बतौर रहे […]