इंदौर : आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे मंडल स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सघन बैठके ले रहे हैं। अब तक रणदिवे विधानसभा क्रमांक 1के पांच मंडल विधानसभा क्रमांक 3 के तीन मंडल, राऊ विधानसभा के चार मंडल, सांवेर विधानसभा का निपानिया मंडल और देपालपुर मंडल की बैठक कर चुके हैं। अन्य शेष विधानसभाओं में मंडल स्तर पर बैठकें शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएंगी।
बैठक में मुख्य रूप से नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को विजय बनाने के लिए क्या-क्या नवाचार किए जा सकते हैं इस पर चर्चा की जा रही है। बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा में गौरव रणदिवे ने कहा कि हमें लाड़ली लक्ष्मी योजना ,तीर्थ दर्शन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ,संबल योजना ,आयुष्मान योजना, बिजली बिल माफी आदि योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है और जो इन योजनाओं के हितग्राही हैं उनके सम्मेलन आयोजित करना है।
रणदिवे ने कार्यकर्ताओं को 3 नारे भी याद कराए। पहला बूथ जीता चुनाव जीता, दूसरा मेरा प्रत्याशी कमल का फूल और तीसरा मेरा बूथ सबसे मजबूत।
बैठकों में मुख्य रूप से नगर प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद टंडन, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
January 30, 2024 नैनोद क्षेत्र में तेंदुए के गाय पर हमले की पुष्टि, पगमार्क भी मिले
वन विभाग ने बढ़ाई सक्रियता, थर्मल ड्रोन से रात में भी होगी सर्चिंग।
बच्चों को घरों […]
October 12, 2022 पितृ पर्वत पहुंचे कैलाश खेर, बजरंगबली की विशालकाय प्रतिमा देखकर हुए चकित
इंदौर : प्रख्यात सूफी गायक कैलाश खेर श्री महाकाल लोक उज्जैन के लोकार्पण अवसर पर पधारे […]
June 26, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में आमने – सामने हुए बीजेपी, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी
स्मार्ट सिटी में जमीन देने वालों को नक्शा शुल्क से दिलाएंगे मुक्ति - शुक्ला।
इंदौर […]
August 24, 2019 पीवी सिंधू विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में स्विट्जरलैंड : इंडिया की स्टार शटलर पीवी सिंधू विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में […]
June 27, 2021 सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी नेताओं ने की जलस्रोतों की सफाई
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जलाशय स्वच्छता अभियान के प्रभारी […]
September 23, 2022 हाथों में झाड़ू थामकर मंत्री सिलावट ने दिया गांव को स्वच्छ रखने का संदेश
इंदौर : मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान एवं जनसेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान […]
January 21, 2021 रोजगार के अवसर बढाने पर है सरकार का जोर- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि सरकारी नौकरी सभी को नहीं दी जा […]