इंदौर : तीन वर्ष पूर्व एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को बहला- फुसलाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी चंदन उर्फ चंदू पिता कमलसिंह यादव निवासी मूसाखेड़ी को विशेष न्यायाधीश नीलम शुक्ला की अदालत ने दोषी करार दिया। उसे आईपीसी की धारा 363 में 3 वर्ष और धारा 376 {2} (एन) में 10 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया। दोनों धाराओं में आरोपी चंदू को 1-1हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया गया।
जिला अभियोजन अधिकारी मो. अकरम शेख ने बताया नौ दिसंबर 2016 को आरोपी चंदन उर्फ चंदू 9 कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के पिता ने एरोड्रम थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बालिका को बरामद कर आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद चालान विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुशीला राठौर के तर्क व सबूतों को मान्य करते हुए आरोपी चंदन उर्फ चंदू को सजा व अर्थदंड से दंडित किया।
Related Posts
April 27, 2021 टीही स्टेशन पर रेलवे ने स्थापित किए आइसोलेशन कोच, कोरोना संक्रमित मरीजों को रखने के लिए होगा इस्तेमाल
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के टीही स्टेशन पर कोरोना संक्रमितों के लिए आइसोलेशन […]
February 5, 2019 तालाब की हत्या कर न्याय का मंदिर बनाना भी अन्याय इंदौर: मप्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा का का कहना है कि पीपल्याहाना तालाब की […]
October 9, 2021 जाम गेट के समीप कार दुर्घटना में तीन बैंककर्मियों की मौत, एसबीआई की अलग- अलग शाखाओं में थे पदस्थ
इंदौर : जाम गेट के समीप कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो […]
November 28, 2019 सोनिया, शरद के हाथों में होगा सीएम उद्धव का रिमोट..! कीर्ति राणा
कभी बिहार में लालू यादव ने लालकृष्ण आडवानी का रथ रोका था।कुछ ऐसा ही […]
January 3, 2023 प्रवासी सम्मेलन स्थल पर 70 अधिकारियों की तैनाती
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक […]
November 20, 2021 वन्य प्राणियों की तस्करी में लिप्त शिकारी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत की तेंदुए की खाल व नाखून बरामद
इंदौर : तेंदुए की खाल की तस्करी में लिप्त 5 आरोपियों को क्राइम ब्रांच व खुड़ैल पुलिस की […]
November 27, 2021 करणी सेना ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में किया हंगामा, मंत्री बिसाहूलाल की गाड़ी रोककर दिखाए काले झंडे
भोपाल : शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के उच्च वर्ग की महिलाओं के खिलाफ अनूपपुर […]