भोपाल : केंद्रीय नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गहन मन्त्रणा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को भोपाल पहुंचे। पार्टी के वरिष्ठ विधायकों को मन्त्रिमण्डल में समायोजित करने को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। इसी के चलते चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। सीएम शिवराज अपने पूर्व सहयोगियों को मन्त्रिमण्डल में स्थान दिलाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में ये संभव नहीं हो पा रहा है। नामों की सूची को अंतिम रूप नहीं मिलने के कारण ही आज याने मंगलवार 30 जून को होनेवाला मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह टल गया।
वीडी शर्मा से मिलने पहुंचे शिवराज।
मंगलवार शाम सीएम शिवराज बीजेपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत से मंत्रिमंडल में लिए जाने वाले नामों को लेकर विस्तृत चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक सूची को अंतिम रूप देकर दिल्ली में मौजूद नरोत्तम मिश्रा और नरेंद्र सिंह तोमर को भेजा जाएगा। दोनों नेता पार्टी हाईकमान को सूची से अवगत करवाकर उनकी सहमति लेंगे।
2 जुलाई को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार।
प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार दोपहर भोपाल पहुंच रहीं हैं। मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस उन्हें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाएंगे। उसके बाद सम्भवतः 2 जुलाई को मन्त्रिमण्डल का विस्तार होगा। आसार यही है कि 26 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।
Related Posts
March 19, 2024 इंदौर जिले के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए होंगे समुचित इंतजाम
दिव्यांग मतदाताओं के लिए बनेंगे रेलिंग वाले रैंप।
मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं […]
March 13, 2022 यूक्रेन में फंसे छात्रों को वापस लाने का अभिया न बेहद चुनौतीपूर्ण था- सिंधिया
इंदौर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर आए। एयरपोर्ट पर […]
March 27, 2024 घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा कर ले जा रहा आरोपी पकड़ाया
पड़ोसियों ने बाइक सवार युवक को पकड़कर छुड़ाया बच्ची को।
आरोपी युवक को किया पुलिस के […]
May 21, 2022 भारत की निखत जरीन मुक्केबाजी में बनीं विश्व चैंपियन
नई दिल्ली : भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने गुरुवार को इस्तांबुल में महिला विश्व […]
March 19, 2025 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’
इंदौर : 'पिंटू की पप्पी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है, […]
August 31, 2020 युवक की हत्या करने वाले पिता- पुत्र गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद इंदौर : परदेशीपुरा क्षेत्र में आकाश श्रीवास की हत्या करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को थाना […]
January 22, 2022 खुड़ैल पुलिस ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, दोस्त ही निकले हत्यारे
इंदौर : खुड़ैल पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। […]