नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे में 10 से अधिक यात्री जिंदा जल गए। बताया जाता है कि बस और ट्रक में भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई। आग में 10 यात्रियों की बुरीतरह झुलसने से मौत हो गई वहीं 24 यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। पीएम मोदी और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दिल दहला देने वाले इस हादसे पर दुःख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।
सूत्रों ने बताया कि स्लीपर कोच बस औरंगाबाद से नासिक की ओर जा रही थी। जिस ट्रक से बस की भिड़ंत हुई वह धुले से मुंबई जा रहा था। नंदुर नाका इलाके में बस ट्रक से टकरा गई और उसमें आग लग गई। बस में सवार 30 से अधिक यात्री हादसे के दौरान सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली की उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
पीएम और सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक सिटी में हुई बस-ट्रक दुर्घटना पर दुःख जताया है। पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाने का एलान किया है। सीएम शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये सहायता राशि देने का एलान किया है। उन्होंने घायलों को सरकारी खर्च पर बेहतर इलाज मुहैया कराने की बात भी कही है।
Related Posts
September 20, 2022 बिल्डर नीलू पंजवानी और साथियों के खिलाफ अवैध कब्जे और निर्माण की कई शिकायतें..
निगम कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश।
इंदौर : बिल्डर नीलू पंजवानी की पलसिया स्थित नवीन […]
January 24, 2023 धार्मिक ग्रंथों के जरिए बच्चों को देंगे नैतिक शिक्षा
मप्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे रामायण, रामचरित मानस के प्रसंग, विद्या भारती के […]
October 2, 2021 मनावर पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात व नकदी की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
धार : मनावर (धार) पुलिस ने चोरी के सोने के जेवरात जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। […]
December 30, 2019 डॉ. एसएन तिवारी सम्मान से नवाजे गए रचनाकार, ‘आम के पत्ते’ का हुआ विमोचन इंदौर: सम्मान जब मिलता है तो वह और बेहतर लिखने की प्रेरणा देता ही है, रचनाकार का दायित्व […]
January 28, 2022 लड़की से बात करने के विवाद में अपने ही स्कूली सहपाठी रहे छात्र की चाकू घोंपकर की हत्या
इंदौर : परदेशीपुरा क्षेत्र में लड़की से बात करने के विवाद में एक स्कूली छात्र ने अपने ही […]
April 28, 2020 सब्जियों के एकत्रीकरण और पैकिंग के लिए मैरिज गार्डन व स्कूल परिसरों का अधिग्रहण इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉक डाउन के चलते इंदौर शहर के निवासियों को हो रही परेशानी […]
November 16, 2019 यज्ञ विज्ञान सम्मत दैविक क्रिया है- पं.अग्निहोत्री इंदौर : प्रकृति के शुद्धिकरण की आज सख्त जरूरत है। वायुमण्डल में हरतरह का प्रदूषण फैल रहा […]