इंदौर : नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने निगम की रिमूवल गैंग के कर्मचारियों को सेना जैसी ड्रेस पहनाने को देश और सेना का अपमान बताया है। उन्होंने इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
चौकसे ने कहा कि सेना की वर्दी के साथ देश की सुरक्षा और सम्मान जुड़ा हुआ है।देश के नागरिकों के लिए सैन्य बल आदर और गौरव का स्थान रखते हैं।उनके जैसी वर्दी निगमकर्मियो को पहनाना सैन्य बलों का अपमान है। महापौर व निगमायुक्त का ये कृत्य सेना की गरिमा व सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने इसे मनमाना और तुगलकी फैसला बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है।
घोटाले को उजागर करने के कारण ही तत्कालीन निगमायुक्त को हटाया था।
चिंटू चौकसे ने करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में नेताओं की भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री, महापौर और उनसे जुड़े नेता भी इस घोटाले में शामिल हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा घोटाले की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के अभी तक जांच शुरू नहीं करने पर भी सवाल खड़ा किया।
Related Posts
August 15, 2024 शासकीय कार्यालयों और न्यायालयों में होगा ध्वजारोहण
इंदौर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभागायुक्त दीपक सिंह 15 अगस्त को संभागायुक्त […]
August 22, 2021 सगी बहन ने बुजुर्ग बहन को छोड़ा बेसहारा, सामाजिक संस्था बनी मददगार
इंदौर : इसे नैतिक गिरावट कहें या कुछ और, अपने ही अपनों को बेसहारा कर मरने के लिए छोड़ […]
August 23, 2023 सितंबर माह में राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी सम्मेलन की मेजबानी करेगा इंदौर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेगी सम्मेलन का उद्घाटन।
27 से 29 सितंबर तक होगा सम्मेलन […]
February 13, 2021 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विजयालक्ष्मी साधौ का फूंका पुतला
इंदौर : कांग्रेस नेत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ द्वारा देश में इंदौर शहर को स्वच्छता में […]
October 8, 2023 पुल से चोरल नदी में जा गिरी एसयूवी कार, दो की मौत 06 घायल
बलवाड़ा के बरझर गांव में हुआ हादसा, ओंकारेश्वर जा रहे थे कार सवार लोग।
गंभीर घायलों […]
December 30, 2023 एनजीटी के नियमों की अवहेलना कर नदी किनारे बनाया जा रहा मकान किया ध्वस्त
इन्दौर : महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिकासिंह के निर्देशन […]
August 2, 2022 आतंकी संगठन अलकायदा का सरगना अल जवाहिरी अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया
काबुल : आतंकी संगठन अलकायदा का सरगना अयमान अल जवाहिरी अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। […]