भारत पेट्रोलियम और केंद्रीय खनिज निगम में संचालक नियुक्त होने पर घनश्याम शेर व ज्योति तोमर का किया गया सम्मान

  
Last Updated:  November 18, 2021 " 11:27 pm"

इंदौर, : भारत पेट्रोलियम कॉपारेशन लिमिटेड बोर्ड में संचालक के पद पर घनश्याम शेर एवं केन्द्रीय खनिज अन्वेषण निगम लिमिटेड बोर्ड में संचालक के पद पर ज्योति तोमर के नियुक्त होने पर गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घनश्याम शेर व ज्योति तोमर का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी।

बीजेपी में हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है।

अपने सम्मान से अभिभूत घनश्याम शेर ने कहा कि मैं वर्षो से पार्टी व संगठन में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा हूं। मैंने कभी भी पद के लिए काम नहीं किया। पार्टी संगठन के लिए निरंतर काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर संगठन की निगाहें बनी रहती हैं। पार्टी ने मुझे खुब दिया, घर बैठें मुझे पार्षद का टिकट दिया और वो भी सामान्य वार्ड से। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कभी भी कार्यकर्ताओं का सम्मान कम नहीं होने देती। मुझे मिले इस दायित्व के लिये मैं पार्टी नेतृत्व और मेरे जैसे सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार करता हूं।

ज्योति तोमर ने जताया आभार।

केंद्रीय खनिज निगम लि. में संचालक बनाई गई ज्योति तोमर ने भी उन्हें मिले पद के लिए संगठन व पार्टी नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह पद मेरा नहीं हम सभी कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान है।

इस अवसर पर नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश पटेल का भी सम्मान किया गया।

मंत्री सिलावट ने दी बधाई।

कार्यक्रम में मौजूद केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि घनश्याम शेर में संपूर्ण योग्यताएं व क्षमताएं हैं। उन्हें उनकी योग्यता का सम्मान मिला है।

बीजेपी में छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि जब हम कहते हैं कि यह पार्टी नहीं परिवार है, तो यह हकीकत में है। भारतीय जनता पार्टी को कहा जाता है ’’पार्टी विथ डिफरेंस’’ अन्य राजनैतिक दलों से भाजपा अलग राजनैतिक दल है, जहां पर परिवारवाद नहीं चलते हुए छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। यह देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन निष्ठावान व निरंतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को परखता है और उसे बड़ा दायित्व भी दिया जाता है। हमें उसे निभाने में किसी तरह की कोई कमीं नहीं करना चाहिए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, विधायक मालिनी गौड़ ने भी नवनियुक्त संचालकों का सम्मान शब्दों व पुष्पगुच्छ से किया।
कार्यक्रम में महेन्द्र हार्डिया, डॉ. उमा शशि शर्मा, कमल बाघेला, अंजू माखीजा, शैलजा मिश्रा, गुलाब ठाकुर, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, देवकीनंदन तिवारी, गायत्री गोगडे, शांता भामावत, रचना गुप्ता, राजेश शिरोड़कर, रामदास गर्ग, जवाहर मंगवानी, लोकेन्द्र राठौर, सुधीर देड़गे, मनोज मिश्रा, कंचन गिदवानी, संध्या यादव, अनिता व्यास, लता जगताप, राजेन्द्र वासु, रितेश तिवारी, मुकेश जरिया, मनोज पाल, पंकज चौधरी, अजय अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता, कोली-कोरी समाज के पदाधिकारी व सदस्यों ने घनश्याम शेर, ज्योति तोमर एवं मुकेश पटेल का आत्मीय सम्मान किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *