इंदौर : नगर निगम ने गुरुवार को दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पहली कार्रवाई सराफा बाजार में हुई, जहां एक अति खतरनाक घोषित मकान को तोड़ा गया। दूसरी कार्रवाई निगम कर्मचारी राहुल झंझोट की हत्या करने वाले जूनी इंदौर के गुंडे गोटू के यहां की गई।
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गुंडे गोटू उर्फ प्रहलाद आदिवाल ने निगम कर्मी राहुल झंझोट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी द्वारा 15 दिन पहले भी क्षेत्र में गोली चलाई गई थी। बुधवार को वह साथियों के साथ गवाह के 15 साल के बच्चे को लेकर जा रहा था। विरोध करने पर उसने बच्चे पर गोलियां चलाई जो निगमकर्मी राहुल झांझोट को लगी जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जोन 11 के बीओ अशित खरे ने बताया की निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के आदेश पर नगर निगम की रिमूव्हल टीम ने गुंडे गोटू के रेलवे लाइन के पास किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। आरोपी गोटू पर पूर्व में भी अपराध दर्ज हैं। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Related Posts
February 8, 2022 हथियारों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स तस्कर को क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना बाणगंगा की संयुक्त […]
January 11, 2023 इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों, व्यापारियों के साथ किया गया दुर्व्यवहार..
पैसे लेकर बुलवाया और प्रवेश करने नहीं दिया।
प्रदेश सरकार की अपमान श्रंखला की यह […]
January 24, 2022 कलेक्टर कार्यालय में मनाया जाएगा मतदाता दिवस, दिलाई जाएगी शपथ
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इंदौर में भी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता […]
January 8, 2023 दो मोबाइल लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई मोबाइल बरामद
इंदौर : मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाश, पुलिस थाना विजय […]
August 12, 2021 महू- कालाकुंड सेक्शन का पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, खंडवा- महू अमान परिवर्तन की भी समीक्षा की
इंदौर : पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने रतलाम मंडल के दौरे के दूसरे दिन गुरुवार […]
October 29, 2018 राहुल गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़, राफेल को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना इंदौर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री […]
March 22, 2021 डेली कॉलेज के 6 टीचर हुए संक्रमित फिर भी चल रहा है स्कूल
इंदौर : प्रदेश सरकार के 31 मार्च तक इंदौर, भोपाल और जबलपुर के स्कूल बंद रखने के आदेश के […]