डॉ.हेडगेवार स्मारक समिति के तीन दिनी योग शिविर का समापन
इंदौर : डॉ.हेडगेवार स्मारक समिति एवं शिक्षक नगर रहवासी संघ द्वारा 19 जून से आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ।इस मौके पर योगाचार्य विकास यादव का सम्मान किया गया। स्व. गोपाल मालू उद्यान, शिक्षक नगर में आयोजित इस योग शिविर में 100 से अधिक रहवासियों को तीन दिन तक सुबह 7:15 बजे से 8:15 बजे तक योगाचार्य विकास यादव ने योगासन और प्राणायाम के जरिए शरीर को स्वस्थ्य रखने के तरीके बताए गए।
डॉ हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष ईश्वर हिंदूजा एवं सचिव राकेश यादव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में आने वाले शिविरार्थियों को शुगर, डायबिटीज, हृदय रोग संबंधी बीमारियों से योग द्वारा बचाव की जानकारी दी गई। उन्हें नियमित योग-प्राणायाम करने के लिए प्रेरित भी किया गया। शिविर समापन पर योगाचार्य विकास यादव का शिक्षक नगर रहवासी संघ की ओर से क्षेत्रीय पार्षद बरखा मालू,अध्यक्ष केके तिवारी, सचिव अजय महेश्वरी,राजकुमार सोनी, श्रीमती गीता महेश्वरी, टीना शर्मा, अशोक राठी आदि ने सम्मान किया। शिविर समन्वयक अशोक राठी एवं महेश बड़जात्या ने आभार माना।
Related Posts
July 13, 2025 ख़तरनाक व जर्जर हालत में पहुंचे 18 मकान गिराए गए
जोन 11 में जवाहर मार्ग से चंद्रभागा पुल को जोड़ने वाले मार्ग पर की गई […]
January 24, 2021 राजभवन की ओर कूच कर रहे कांग्रेस के मार्च पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई कार्यकर्ता हुए चोटिल
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसानों के […]
December 20, 2023 57 दिव्यांगों के लिए कलेक्टर इलैया राजा ने रेट्रो फिटिंग स्कूटी स्वीकृत की
जरूरतमंदों को रेडक्रॉस से प्रदान की गई दो लाख 69 हजार रुपए की आर्थिक […]
February 13, 2024 2024-25 में प्रचलित मूल्य में 15 फीसदी की वृद्धि पर मदिरा दुकान संचालकों ने जताई सहमति
इंदौर : वर्ष 2024-25 की आबकारी नीति के परिप्रेक्ष्य में संभागीय उपायुक्त आबकारी मुकेश […]
December 26, 2021 स्वर्गीय अटलजी के नाम पर होगी टंट्या मामा चौराहा से तेज़ाजी नगर चौराहे तक बन रही सड़क
इंदौर : "इंदौर मेरे सपनों का शहर है, इसकी शान मैं कभी कम नहीं होने दूंगा। मेरा सभी […]
December 17, 2018 कमलनाथ का राजतिलक, मप्र के 18 वे सीएम बनें भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार दोपहर मप्र के 18 वे […]
December 5, 2021 जिलाबदर अवधि में शहर में घूमते पकड़ाया कुख्यात बदमाश
इंदौर: कुख्यात गुण्डा व जिलाबदर बदमाश, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना सदर बाजार की संयुक्त […]