इंदौर : निराश्रित बुजुर्गों के साथ घटित हुई घटना के बाद सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। चाणक्यपुरी अन्नपूर्णा रोड पर गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट द्वारा बीते दो वर्ष से दशरथ सेवाश्रम का संचालन किया जा रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। उनके साथ ऐसा अमानवीय कृत्य नहीं होना चाहिए। गलती किसकी है, इससे ज्यादा जरूरी है कि निराश्रित बुजुर्गों को ऐसी स्थिति से निकलकर उन्हें बेहतर जीवन देने की कोशिश की जाए। उन्होंने लोगों व नगर निगम से आग्रह किया है कि उन्हें शहर में कोई बुजुर्ग असहाय हालत में दिखे, जिसके साथ रहने खाने की परेशानी हो तो हमें इस बारे में सूचित करें। हम ऐसे बुजुर्गों को ट्रस्ट द्वारा संचालित दशरथ सेवाश्रम में आश्रय देंगे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें मोबाइल नम्बर 62629 62626 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Related Posts
February 13, 2022 प्रेस्टीज प्रबन्ध संस्थान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस 19 फरवरी से
इंदौर : प्रेस्टीज प्रबंध एवं शोध संस्थान, इंदौर द्वारा “असिमिलेटिंग दी ट्रांसफॉर्मेशन […]
February 24, 2021 स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच का छापा, देह व्यापार के आरोप में पकड़े गए 21 युवक- युवतियां
इंदौर : स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा संचालित करने वाले अड्डे पर क्राइम […]
October 3, 2019 ‘हरिजन’ के 1947 के अंक सहित बापू से जुड़ी कई दुर्लभ वस्तुएं संग्रहित हैं प्रदर्शनी में इंदौर : महात्मा गांधी का 150वां जन्मदिवस शहरवासियों खासकर स्कूली बच्चों के लिए यादगार […]
February 27, 2017 व्हाइट हाउस में पत्रकारों का डिनर, ट्रंप का शामिल होने से इनकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह व्हाइट हाउस संवाददाता संघ (व्हाइट हाउस […]
July 11, 2022 श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 13 जुलाई को मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थानछत्रीबाग में श्री गुरूपूर्णिमा […]
November 14, 2022 बाल दिवस पर सांवेर को मिली खूबसूरत उपवन की सौगात
मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने किया […]
January 23, 2025 सैफ अली खान ने ऑटो ड्राइवर से मुलाकात कर कहा शुक्रिया
ऑटो रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह के साथ खिंचवाई तस्वीर।
मुंबई : फिल्म स्टार सैफ अली खान […]