महापौर ने चेम्बर निर्माण के दौरान घटित घटना पर जताई गहरी संवदेना।
घटना की जांच कर दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई – महापौर
इंदौर : मधुमिलन चौराहे के पास सीवर चेम्बर निर्माण का कार्य मेसर्स अमेय इंटरप्राइजेस द्वारा किया जा रहा है।सोमवार शाम चेंबर निर्माण कार्य के दौरान 25 फीट गहरे गडढे में 3 मजदूर गिर गए। तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर उन्हें बाहर निकाला गया। इस बीच एक घायल मजदूर की मौत हो गई जबकि 2 घायल मजदूरों को एम वाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
महापौर ने घटना पर जताया दुःख।
इस घटनाक्रम की जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव को मिलते ही उन्होंने जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा को तत्काल घटना स्थल पर भेजा और घटना की जांच के आदेश दिए। महापौर ने निर्माण कार्य के दौरान गड्ढे में गिरने से एक मजदूर की मुत्यु होने पर गहरी संवदेना व्यक्त करते हुए, जांच में दोषी पाए जाने वालो के विरूद्ध कडी कार्रवाई करने की भी बात कही है।
Related Posts
September 28, 2020 भक्ति सच्ची होगी तो ठाकुरजी मदद के लिए दौड़े चले आएंगे- रामचरण दास महाराज
इंदौर : हम मनुष्य जन्म लेकर इस संसार में खाली हाथ आए हैं और खाली हाथ ही जाएंगे, इसलिए […]
February 1, 2022 डिजिटल इंडिया से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को निर्धारित करने वाला बजट- रणदिवे
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी केंद्रीय बजट पर अपनी […]
June 2, 2020 कोरोना से निपटने के मामले में इंदौर पूरे देश में रोल मॉडल है- सुलेमान इंदौर : कोरोना वायरस से निपटने के मामले में इंदौर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में रोल […]
January 18, 2021 50 नए कोरोना संक्रमित मिले, सौ से ज्यादा हुए रिकवर, 1की मौत
इंदौर : कोरोना की मंद होते प्रकोप के बीच रविवार को संक्रमित मामलों में मामूली बढ़ोतरी […]
June 12, 2025 विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत
बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे रूपाणी।
अहमदाबाद : एयर इंडिया के लंदन जा रहे विमान के […]
June 25, 2024 51 लाख पेड़ रोपण के महाभियान में एनआरआई भी निभाएंगे सक्रिय भागीदारी
प्रदेश के अप्रवासी शहर में बनाएंगे एनआरआई वन।
लंदन से लेकर दुबई तक प्रदेश के एनआरआई […]
November 1, 2020 कोरोना संक्रमण का लगातार कम हो रहा प्रकोप, डेथ रेट में भी आई गिरावट
इंदौर : सरकारी आंकड़ों पर यकीन करें तो कोरोना संक्रमण बिना वैक्सीन के ही सिमटता जा रहा […]