बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे रूपाणी।
अहमदाबाद : एयर इंडिया के लंदन जा रहे विमान के दुर्घटना ग्रस्त होने से मारे गए यात्रियों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। उनकी मौत की पुष्टि हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय रूपाणी अपने बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। वे विमान के बिजनेस क्लास में बैठे थे। विमान में बैठे उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई है।
जो विमान क्रैश हुआ है उसे कैप्टन सुमित सभरवाल चला रहे थे, जबकि उनके साथ को पायलट क्लाइव कुंदर थे। सुमित साभरवाल बेहद अनुभवी पायलट थे और उन्हें 8200 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव था।
इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया था,उसे फिर से चालू कर दिया गया है। रनवे और अन्य तकनीकि व्यवस्थाओं की जांच के बाद एयरपोर्ट को फिर से संचालन के लिए खोल दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि यात्री सुविधाएं और उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं, और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है।









