मुंबई : श्रीमती नीता एम. अंबानी ने चीन के हांगझू में हो रहे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को पछाड़ते हुए 19 रनों से जीत हासिल की थी।
श्रीमती नीता एम.अंबानी ने कहा, “एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने पर टीम इंडिया(महिला) को बधाई! आपकी ऐतिहासिक जीत पर देश को गर्व है और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। हमारी महिला टीम ने एक बार फिर दिखाया है कि सही सोच, समर्थन, विश्वास और सामूहिक भावना की वजह से वह अजेय हैं!”
भारत में महिला क्रिकेट के लिए यह एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है। इसकी शुरुआत टी20 विश्व कप में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से हुई थी। उसके बाद ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल और अब एशियाई खेलों में भी टीम ने कमाल का खेल दिखाया।
एशियाई खेलों में टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी की थी। मुंबई इंडियंस ने इस साल महिला प्रीमियर लीग के चैंपियंस् का ताज भी पहना था।
Related Posts
December 21, 2020 श्रीराम जन्मभूमि के संघर्ष का इतिहास घर- घर जाकर बताएंगे
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रान्त बैठक के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]
January 23, 2024 इंदौर में भी छाया रहा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास
समूचा शहर भगवा झंडों, पताकाओं से पटा।
जगह - जगह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बड़ी […]
February 17, 2019 शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आई बीजेपी इंदौर: बीजेपी के चिमनबाग मैदान पर आयोजित इंदौर लोकसभा क्षेत्र के पालक- संयोजक सम्मेलन पर […]
May 29, 2022 मालवा उत्सव में मन मोह गया मनिहारी रास
शिल्प बाजार में मिल रहा है कई तरह का शिल्प।
वेदव्यास द्वारा रचित रामाष्टकम की दी गई […]
March 16, 2021 चुटका परमाणु परियोजना के विरोध में निकाली जा रही नर्मदा चेतना यात्रा
देवास : (योगेश विश्नोई) मां नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवन रेखा एवं आस्था का केन्द्र है, […]
July 7, 2020 इंदौर में लोगों की लापरवाही पड़ रही भारी, कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल..! इंदौर : शहर के अनलॉक होने के बाद लोग लापरवाह हो गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजिंग और […]
February 16, 2023 अवैध कॉलोनी काटकर किए जा रहे निर्माण पर नगर निगम ने चलाया बुलडोजर
इंदौर : नगर निगम ने जोन क्रमांक 13 वार्ड क्रमांक 77 कैलोद करताल तथा जोन क्रमांक 16 […]