मुंबई : श्रीमती नीता एम. अंबानी ने चीन के हांगझू में हो रहे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को पछाड़ते हुए 19 रनों से जीत हासिल की थी।
श्रीमती नीता एम.अंबानी ने कहा, “एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने पर टीम इंडिया(महिला) को बधाई! आपकी ऐतिहासिक जीत पर देश को गर्व है और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। हमारी महिला टीम ने एक बार फिर दिखाया है कि सही सोच, समर्थन, विश्वास और सामूहिक भावना की वजह से वह अजेय हैं!”
भारत में महिला क्रिकेट के लिए यह एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है। इसकी शुरुआत टी20 विश्व कप में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से हुई थी। उसके बाद ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल और अब एशियाई खेलों में भी टीम ने कमाल का खेल दिखाया।
एशियाई खेलों में टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी की थी। मुंबई इंडियंस ने इस साल महिला प्रीमियर लीग के चैंपियंस् का ताज भी पहना था।
Related Posts
December 2, 2023 विधानसभा वार 09 कक्षों में होगी मतगणना
पहले डॉक मतपत्र फिर ईवीएम के मतों की होगी गिनती।
सभी तैयारियां पूरी-सुरक्षा के किए […]
October 2, 2023 जाम गेट के पास स्कूल बस पलटी खाई, 25 बच्चे घायल
चार बच्चों की हालत गंभीर, इंदौर लाया गया।
हादसे में एक बच्चे का हाथ कटा।
इंदौर : […]
October 5, 2017 केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथसिंह से मिला फेडरेशन आफ प्रेस क्लब्स इन इंडिया का प्रतिनिधिमंडल - जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की
- पत्रकारों की […]
September 2, 2021 एक घंटे की तेज बारिश ने खोली निगम की पोल, कई इलाकों में पानी में डूबी सड़कें
इंदौर : बिना प्लानिंग के किए गए नाला टेपिंग के परिणाम शहर अब भुगत रहा है। बीती रात हुई […]
December 3, 2024 दस लाख रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ 03 आरोपी पकड़े गए
आरोपियों से ड्रग्स के साथ स्विफ्ट कार भी की गई जब्त।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
August 17, 2020 बीजेपी कार्यालय में सांवेर उपचुनाव को लेकर सिंधिया ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक इंदौर : उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने के बाद लौटे राज्यसभा सांसद […]
August 29, 2020 स्कूल फीस मामले को लेकर महिला ने रोका सीएम का काफिला इंदौर: एक पीड़ित महिला पालक ने स्कूल फीस के मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का […]