सफाई मित्रों और शहर की संस्कारित जनता की वजह से इंदौर स्वच्छता में लगातार बना हुआ है शीर्ष पर – कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : नगर निगम इंदौर द्वारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने खरी – खरी सुनाई। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद नेताओं के साथ मीडियाकर्मियों को भी नसीहत दी कि वे सफाई में लगातार छठी बार इंदौर के नंबर वन आने का श्रेय अधिकारियों को न दें। इसके असली हकदार सफाई मित्र और इंदौर की संस्कारित जनता है।
अधिकारियों की ज्यादा मालिश न करें।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी बात कड़वी हो सकती है पर किसी और में यह ताकत नहीं है। उन्होंने नौकरशाही को निशाने पर लेते हुए कहा कि अधिकारियों की ज्यादा मालिश नहीं की जानी चाहिए। अगर अधिकारियों में इतना ही दम होता तो वर्तमान कलेक्टर उज्जैन में भी रहे, उज्जैन को स्वच्छता में नंबर वन क्यों नहीं बना पाए। इंदौर में निगमायुक्त रहे उज्जैन के कलेक्टर भी उज्जैन को शीर्ष पर नहीं ले जा पाए।
सफाई मित्र व इंदौर की संस्कारित जनता की वजह से नंबर वन हैं।
विजयवर्गीय ने दो टूक कहा कि इंदौर लगातार छटवी बार स्वच्छता में नंबर वन बना है तो इसका श्रेय सफाई मित्रों और संस्कारित जनता को है। यह संस्कार पुरानी पीढ़ी ने दिए हैं। उन्होंने सफाई मित्रों के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इंदौर आनेवाले कई वर्षों तक नंबर वन बना रहेगा।
Related Posts
April 11, 2020 कोरोना का कहर : एक महिला सहित तीन और लोगों ने तोड़ा दम, मृतक संख्या हुई 30 । इंदौर : कोरोना संक्रमण रोज किसी न किसी की जिंदगी छीन रहा है। शनिवार को भी इंदौर में […]
May 31, 2017 मध्य प्रदेश को दो और नई फ्लाइट की सौगात, तीन दिन रहेगी उड़ान… इंदौर। मध्य प्रदेश वासियों को दो नई फ्लाइट की सौगात मिलने वाली है| इंदौर-ग्वालियर-मुंबई […]
November 15, 2020 बीजेपी कार्यालय में जीत की खुशी के बीच मनाया गया दीपोत्सव, माता महालक्ष्मी का किया गया पूजन
इंदौर : उमंग और उल्लास का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों, दुकानों व […]
February 5, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में मनाया गया वसंतोत्सव, सरस्वती पुत्र सत्यनारायण सत्तन का किया गया सम्मान
इंदौर : पेन में लगी नीब से बहकर स्याही कागज संग अपना ब्याह रचाती है, कोरे अकलंक पत्र पर […]
July 4, 2019 सब इंजीनियर पर कीचड़ उड़ेलने वाले कांग्रेसी विधायक नितेश राणे गिरफ्तार मुम्बई: सब इंजीनियर प्रकाश शेडेकर को रस्सी से बांधकर बदसलूकी करने और उन्हें कीचड़ में […]
August 3, 2023 एमटीएच में बदतर हालत देख नाराज संभागायुक्त ने उप अधीक्षक को हटाने के दिए निर्देश
एमटीएच का किया सघन निरीक्षण।
अस्पताल के हर विभाग में मिली तमाम खामियां।
आधा दर्जन […]
February 22, 2024 प्रदेश में औद्योगिकरण की संभावनाओं के नए द्वार खोलेगी उज्जैन में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की पहल पर 01और 02 मार्च को उनके गृह जिले उज्जैन में […]