मुम्बई: लंदन में भगौड़े नीरव मोदी खतरनाक कैदियों के बीच जेल की हवा खा रहे हैं, वहीं यहां भारत में उसकी पत्नी पर भी कानूनी शिकंजा कस गया है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी की 173 महंगी पेंटिंग्स और 11 लग्जरी कारें बेचने की भी अनुमति प्रवर्तन निदेशालय को दी है। नीलामी के जारोये इन्हें बेचा जाएगा। हाल ही में नवी मुंबई में अवैध रूप से निर्मित नीरव के बंगले को भी ढहा दिया गया था जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए बताई गई थी।
13 हजार करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का है आरोपी।
ज्वेलरी कारोबारी नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की थी। अपने मामा मेहुल चौकसी के साथ उसने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। बाद में वह विदेश भाग गया। पिछले दिनों लंदन में उसकी मौजूदगी के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद ईडी के अनुरोध पर लंदन की कोर्ट ने उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लंदन पुलिस ने आरोपी नीरव मोदी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी भी नामंजूर कर दी। जल्दी ही उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Related Posts
July 20, 2021 निगेटिव रोल से मिली बड़ी पहचान- सुमन तलवार
इंदौर : मप्र की आर्थिक राजधानी होने के साथ इंदौर खूबसूरत शहर भी है। यही कारण है कि सभी […]
August 13, 2022 6 लेन के बंगाली फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री शिवराज ने किया लोकार्पण
खजराना और मूसाखेड़ी चौराहे पर शीघ्र होगा फ्लायओवर का निर्माण - मुख्यमंत्री […]
December 7, 2022 अण्णा महाराज संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दत्त जयंती उत्सव
इंदौर : भगवान के अनंत अवतार हैं। उनके गुण भी अनंत है और रूप भी । जो मनुष्य भगवान के […]
July 6, 2019 रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, एक ही विश्वकप में 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनें नई दिल्ली: इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्वकप 2019 में गजब के फॉर्म में चल रहे […]
January 18, 2022 अब इंदौर में ही हो सकेगा डीएनए परीक्षण, राऊ स्थित लैब में जुटाई गई सुविधाएं
इंदौर : क्षे.न्या.वि.प्र.इंदौर में डीएनए परीक्षण का शुभारम्भ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक […]
January 29, 2021 एक फीसदी मिले नए कोरोना संक्रमित, अस्पतालों से मरीजों के रिकवर होकर लौटने का सिलसिला जारी
इंदौर : कोरोना संक्रमित मामले अभी भी मिल जरूर रहे हैं पर उनकी तादाद एक फीसदी के अंदर […]
July 15, 2021 दो शातिर वाहन चोर नाबालिग साथी सहित गिरफ्तार, 8 वाहन बरामद, जहरीली शराब की भी करते थे तस्करी
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोरों को उनके नाबालिग साथी के साथ […]