मुम्बई: लंदन में भगौड़े नीरव मोदी खतरनाक कैदियों के बीच जेल की हवा खा रहे हैं, वहीं यहां भारत में उसकी पत्नी पर भी कानूनी शिकंजा कस गया है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी की 173 महंगी पेंटिंग्स और 11 लग्जरी कारें बेचने की भी अनुमति प्रवर्तन निदेशालय को दी है। नीलामी के जारोये इन्हें बेचा जाएगा। हाल ही में नवी मुंबई में अवैध रूप से निर्मित नीरव के बंगले को भी ढहा दिया गया था जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए बताई गई थी।
13 हजार करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का है आरोपी।
ज्वेलरी कारोबारी नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की थी। अपने मामा मेहुल चौकसी के साथ उसने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। बाद में वह विदेश भाग गया। पिछले दिनों लंदन में उसकी मौजूदगी के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद ईडी के अनुरोध पर लंदन की कोर्ट ने उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लंदन पुलिस ने आरोपी नीरव मोदी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी भी नामंजूर कर दी। जल्दी ही उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Related Posts
June 9, 2024 महेश नवमी पर वेंकटेश देवस्थान में किया गया संगीतमय सुंदरकांड का पाठ
इंदौर : महेश नवमी के अवसर पर शनिवार को मध्य क्षेत्र माहेश्वरी समाज के बैनर तले श्री […]
March 25, 2021 एक मई से प्रारम्भ होगी एमपी बोर्ड की 12 वी की परीक्षा, किसी भी कक्षा में नहीं मिलेगा जनरल प्रमोशन
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हायर सेकेण्ड्री कक्षा 12 वीं बोर्ड की […]
February 28, 2021 कोरोना का विस्फोट, इस वर्ष पहली बार एक दिन में मिले डेढ़ सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित
इंदौर : शहर में इस वर्ष के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले शनिवार 27 फरवरी को सामने […]
July 1, 2020 कोरोना से मृत्यु दर में अभी भी इंदौर सबसे आगे, फिर 3 मरीजों की मौत..! इंदौर : कोरोना संक्रमण मामले में आंकड़ों की बाजीगरी की जा रही है, इसमें कोई संदेह नहीं […]
February 7, 2019 अंधे क़त्ल का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार इंदौर: 5 दिन पूर्व मोती तबेला के उर्दू स्कूल मैदान में हुई युवक की हत्या के मामले का […]
October 6, 2022 वन स्टॉप सेंटर में विजयादशमी पर कानून रूपी शस्त्रों का किया गया पूजन
इंदौर : विजयादशमी पर कार्यालय वन स्टॉप सेंटर (सखी), माहिला बाल विकास विभाग इंदौर में […]
January 7, 2021 अवैध हथियारों का सौदागर आया पुलिस की गिरफ्त में, पिस्टल व देशी कट्टे सहित लाखों के हथियार बरामद
इंदौर : अवैध हथियारों का विक्रय करनेवाले एक आरोपी को आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]