रविवार को होगा हिंदी गौरव अलंकरण समारोह।
इंदौर : संस्था ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान’ रविवार को स्थानीय साउथ एवेन्यू होटल में दोपहर 3 बजे हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह आयोजित करने जा रहा हैं।इस दौरान मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के मंत्री एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश चंद्र पंत व तीन दशक से देवपुत्र के संपादक रहे एवं वर्तमान में साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश शासन के निदेशक डॉ. विकास दवे को हिन्दी गौरव अलंकरण से विभूषित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक होंगे। चैन्नई के वरिष्ठ साहित्यकार व समीक्षक प्रो. बी. एल. आच्छा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
समारोह में काव्य साधकों को काव्य गौरव सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में मेरठ की कवयित्री शुभम त्यागी, झाबुआ के हिमांशु भावसार ‘हिन्द’, इंदौर से गौरव साक्षी एवं महेंद्र पँवार और भोपाल की कवयित्री अपूर्वा चतुर्वेदी शामिल हैं। समारोह का संचालन कवि अंशुल व्यास करेंगे। इसी के साथ अर्चना प्रेम माथुर का भी सम्मान किया जाएगा।
बता दें कि मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष एक हिन्दी सेवी पत्रकारिता के क्षेत्र से व एक हिन्दी सेवी साहित्य लेखन क्षेत्र से नाम चयनित किए जाते हैं। पूर्व में पद्मश्री अभय छजलानी एवं अज्ञेय के चौथा सप्तक में शामिल राजकुमार कुम्भज इस अलंकरण से विभूषित हो चुके हैं।
Related Posts
June 5, 2024 पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए करें अधिक से अधिक पौधरोपण : विजयवर्गीय
मंत्री, महापौर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जल स्त्रोत सफाई अभियान का किया शुभारम्भ।
जल […]
February 28, 2024 मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
खजराना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साढ़े पांच किलो गांजा व मोटरसाइकिल बरामद की।
इंदौर […]
August 26, 2023 स्मार्ट सिटी रैंकिंग में भी इंदौर, देश में बना नंबर वन
इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टैक्ट 2022 में विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त किए 7 […]
October 19, 2023 प्रदेश के साथ इंदौर संभाग की सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी करेगी हाईटेक चुनाव प्रचार
संभाग की 37 विधानसभा सीटों के लिए रवाना किए 37 प्रचार रथ।
विजयवर्गीय, लालवानी और […]
February 1, 2021 भ्रष्टाचार का आरोपी प्रधान आरक्षक 4 वर्ष के सश्रम कारावास व 30 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित
इंदौर : विकास शर्मा विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित न्यायालय […]
November 28, 2019 महाराष्ट्र में ठाकरे राज, उद्धव ने ली सीएम पद की शपथ मुम्बई : दादर के शिवतीर्थ याने शिवाजी पार्क पर गुरुवार शाम अद्भुत नजारा था। यहां खूबसूरत […]
July 18, 2020 सोमवती अमावस्या पर शिप्रा नदी में डुबकी लगाना, घाटों पर स्नान करना प्रतिबन्धित…! उज्जैन : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने आदेश जारी करते हुए आगामी 20 जुलाई को […]