देवास : केला देवी चौराहे पर अवैध शराब अहाते के कथित वायरल वीडियो से गुस्साए भाजपाई नेता द्वारा देवास के IBC24 के पत्रकार मनीष वर्मा के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की गई। इसके खिलाफ जब पीड़ित पत्रकार ने औद्योगिक थाना में शिकायत की तो उल्टा पुलिस द्वारा उसी पर एट्रोसिटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पत्रकार पर प्रकरण प्रेस की आजादी पर हमला।
देवास जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व अन्य नेताओं ने पत्रकार मनीष वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की निंदा करते हुए इसे प्रेस की आजादी पर हमला और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन काल में अवैध शराब, जुआ सट्टा बड़े स्तर पर फल फूल रहा है। क्या पुलिस विभाग भी इन्हीं का एजेंट बनकर काम कर रहा है…?
समूचे घटनाक्रम पर देवास सांसद और विधायक की चुप्पी पर भी मनोज राजानी व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव होता है तो आम जनता कहां जाएगी, उनके हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए कौन आवाज उठाएगा ?
मनोज राजानी ने कहा कि जिला शहर कांग्रेस कमेटी पूरे घटनाक्रम की घोर निंदा करती है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करती है।
Related Posts
October 11, 2023 सभा, जुलूस आदि की अनुमति के लिए की गई सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति
विधानसभा निर्वाचन-2023
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने आदेश जारी […]
May 28, 2022 पांच स्थानों से वितरित होंगे इंदौर गौरव दिवस के मुख्य समारोह के प्रवेश पत्र
इंदौर : शहर के गौरव दिवस से जुड़े सात दिवसीय कार्यक्रमों का समापन 31 मई को होगा। इस दिन […]
April 5, 2025 इंदौर प्रेस क्लब का तीन दिवसीय मीडिया कॉन्क्लेव 07 अप्रैल से
देशभर से पत्रकारिता, फोटोग्राफी और साहित्य जगत की हस्तियां शामिल होंगी।
पांच सत्रों […]
September 11, 2022 कार में जा रहे हरियाणा के कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, कई पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : हरियाणा की कुख्यात गैंग के 07 आरोपी, अवैध फायर आर्म्स के साथ क्राइम ब्रांच […]
February 24, 2022 11 वर्षों से मीडिया क्रिकेट सीरीज का आयोजन, श्रेष्ठ टीम भावना का परिचायक- मिश्र
इंदौर : इंदौर महानगर के पहले पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र जितने कुशल और बेहतर […]
April 21, 2021 राजेन्द्र नगर में सादगी से मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव, पूजन व आरती के साथ रामकथा का किया गया वाचन
इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित राम मंदिर में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव कोरोना महामारी और […]
June 7, 2024 इंदौर – बुधनी रेलवे लाइन का प्रभावित किसानों ने बंद कराया काम
शिवराज सिंह को पहली चुनौती किसानों से मिली।
पहले चार गुना मुआवजा दो फिर करो रेल लाइन […]