पद्मश्री के लिए नामित कबीर गायक भेरू सिंह चौहान का कलेक्टर ने किया स्वागत

  
Last Updated:  February 4, 2025 " 11:58 pm"

इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिए नामांकित भेरू सिंह चौहान का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। भेरु सिंह चौहान को निर्गुण भजन और मालवी संस्कृति में अहम भूमिका निभाने के लिए भारत सरकार द्वारा पदमश्री से सम्मानित किया जाएगा। वे मालवा के प्रसिद्ध निर्गुण लोक/कबीर गायक हैं। श्री चौहान इंदौर जिले की डॉ. अम्बेडकर नगर महू तहसील के छोटे से गांव बजरंगपुरा से आते हैं। इन्हें संगीत की विरासत घर से ही मिली है। इनके पिता मादू चौहान भी कबीर गायन करते थे। निर्गुण भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान पिछले 50 सालों से लोक मौखिक परंपरा को कायम रखने में अपना योगदान दे रहे हैं।
बता दें कि 25 जनवरी को केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिष्ठित विभूतियों को पद्मश्री देने की घोषणा की गई, जिसमें मध्यप्रदेश के भेरूसिंह चौहान (कला), बुधेन्द्र कुमार जैन (चिकित्सा), हरचंदन सिंह भट्टी (कला), जगदीश जोशिला (साहित्य एवं शिक्षा) और श्रीमती सैली होल्कर (व्यापार एवं उद्योग) शामिल हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *