पद्मश्री भेरूसिंह चौहान का किया गया नागरिक अभिनंदन

  
Last Updated:  February 27, 2025 " 02:10 pm"

कबीर भजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन।

इंदौर : श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट के तत्वावधान में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस के अवसर पर मालवा के कबीर लोकगीत गायक भैरूसिंह चौहान का पद्मश्री मिलने पर नागरिक अभिनंदन बिचौली मर्दाना स्थित विद्यासागर स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया थे। उन्होंने कहा कि कबीर को समझकर गायन करना हर किसी के बस की बात नहीं है। कबीर के आशीर्वाद से ही मुझे भी पद्मश्री मिली। मैं भेरू सिंह चौहान को सम्मानित करके अपने आप को गौरान्वित अनुभव करता हूं।
पद्मश्री कालूराम बामनिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब संत कबीर के ही शिष्य हैं, जो उनके गाए गीतों के जरिए अलख जगा रहे हैं।
इस अवसर पर पद्मश्री 2025 से सम्मानित भैरूसिंह चौहान का नागरिक अभिनंदन अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राधेश्याम पटेल, जगदीश जोशी, बीएसफ के पूर्व आईजी मो. जियाउल्ला उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संयुक्त रूप से तीनों पद्मश्री ने कबीर गायन पेश किया- ‘जरा हलके गाड़ी हांको मेरे राम गाड़ी वाले..एवं आदत बूरी सुधार लो बस हो गया जैसे भजनों के साथ गुरू गुण का साधन तमको लाख-लाख वंदन…, जेठ मास गर्मी को यो महिनों प्रेम व्यास लग जावे., म्हारी सदा रामरस भिनी चादर झिण्डी-झिण्डी होजी.., राम रस प्याला भर पूरा पियो होई गटगट..,की प्रस्तुति देकर उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट की ओर से विनोद सत्यनारायण पटेल, चेतन चौधरी, गणेश वर्मा, नरेन्द्र सूर्यवंशी, मिथिलेष जोशी आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन मदन परमालिया ने किया। आभार चेतन चौधरी ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *