पर्यटन के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में मप्र को मिले कुल आठ पुरस्कार।
इंदौर : भारत में पर्यटन स्थल के नागरिक प्रबंधन के लिए इंदौर को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इसके साथ मप्र को विभिन्न श्रेणियों में कुल आठ पुरस्कार मिले हैं।
जल संसाधन तुलसीराम सिलावट ने पर्यटन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर के आठ पुरस्कार मिलने को गौरवशाली उपलब्धि बताया है। उन्होंने इसके लिए पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर को बधाई दी। मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में लगातार उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। उन्होंने ‘सिविक मैनेजमेंट ऑफ ए टूरिस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया’ (कैटेगरी ए) में इंदौर को पुरस्कार मिलने पर सभी संबंधितों को बधाई दी। सिलावट ने कहा कि उक्त पुरस्कार मिलना सभी संबंधितों की अपने कर्तव्यों के प्रति मेहनत, लगनशीलता और कर्मठता का परिचायक है।
बता दें कि विश्व पर्यटन दिवस पर नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर व महापौर पुष्यमित्र को पुरस्कार प्रदान किए।
Related Posts
January 17, 2024 सॉफ्टवेयर एसोसिएशन की क्रिकेट सीरीज के पहले राउंड में 12 टीमों ने किया क्वालीफाई
20 जनवरी को खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले।
इंदौर : इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन […]
May 24, 2021 शहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी को सौंपा ज्ञापन, सीएम शिवराज पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कोविड से हुई मृत्यु के आंकड़े आमजन से छुपाने और […]
May 3, 2023 रजत वाहन पर निकली रामानुज स्वामी की शोभायात्रा
आम रस से किया गया अमृताभिषेक।
श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य जयंती महोत्सव […]
February 22, 2021 लगातार चौथे दिन सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, ग्रोथ रेट 6 फीसदी से हुआ कम
इंदौर : कोरोना संक्रमण में रविवार को कुछ कमीं आई, हालांकि नए संक्रमित मामले 100 के ऊपर […]
July 20, 2021 धर्मस्थलों में एक समय में अधिकतम 50 व्यक्ति कर सकेंगे पूजा- अर्चना, संशोधित आदेश जारी
इंदौर : राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार इन्दौर जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी […]
August 15, 2021 देवास शहर कांग्रेस ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान
देवास : आजादी की 75 वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को मप्र कॉंग्रेस अध्यक्ष […]
November 21, 2017 सीधी भर्ती और पदोन्न्ति के पदों पर होगी संविदा नियुक्ति, कैबिनेट जाएगा मामला भोपाल। करीब डेढ़ माह पहले बनाए संविदा नियुक्ति नियमों में जल्द ही बदलाव होगा। इसके जरिए […]