20 जनवरी को खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले।
इंदौर : इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन (आई. एस. ए.) द्वारा शहर की 24 आई टी कंपनियों के बीच 04 दिन की क्रिकेट सीरीज का आयोजन एक्रोपोलिस कॉलेज में किया गया है | इसके तहत 13 व 14 जनवरी को 24 टीमों के पहले राउंड के मैच सम्पन्न हुए। क्वार्टर फाइनल के लिए 12 टीमों ने क्वालीफाई किया है। आगामी 20 जनवरी को इन 12 टीमों में से 06 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच 21 जनवरी को खेले जाएंगे।
सॉफ्टवेयर एसोसिएशन के सचिव सचिन साबू और संयुक्त सचिव दीपक नागर ने बताया कि फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण के लिए शहर के कलेक्टर एवं महापौर को आमंत्रित किया गया है।
कोषाध्यक्ष सी ए स्वप्निल बंसल ने बताया कि क्रिकेट सीरीज की पहली सेंचुरी, नागर सॉफ्ट के अमित नागर ने लगायी। सबसे ज़्यादा 05 विकेट लेकर नागर सॉफ्ट के अनुराग शीर्ष पर हैं।
मार्केटिंग हेड शावेज़ ने बताया कि पहले राउंड की समाप्ति पर ग्रुप ए से कोडोक्सी एवं ग्रुप बी से नागर सॉफ्ट शीर्ष पर रहे ।
Related Posts
March 5, 2025 महापौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के रहवासियों के साथ की बैठक
पेयजल, सीवरेज और सफाई संबंधी समस्याओं के तुरंत निराकरण के दिए निर्देश
इंदौर : महापौर […]
July 7, 2023 रिश्वत लेते पकड़े गए सतना नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त को 5 वर्ष का कारावास
इंदौर : सतना नगर पालिक निगम के पूर्व आयुक्त को रिश्वतखोरी के आरोप में अदालत ने 5 वर्ष […]
April 20, 2022 माहेश्वरी समाज के शिविर में शरीर व मन को स्वस्थ्य रखने के बताए जाएंगे उपाय, 24 को डेमो
इंदौर : माहेश्वरी समाज,इंदौर द्वारा समाज के लोगों के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन निकट […]
January 20, 2020 सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में तय हुए कई रिश्ते.. इंदौर : श्री तुलसीदास सरयूपारीण ब्राह्मण समाज समिति के बैनर तले सरयूपारीण ब्राह्मण युवक- […]
September 6, 2021 ज्ञान पुंज के प्रवाहक शिक्षक…
``अज्ञान के विनाशक, ज्ञान के उपासक होते है शिक्षक।
ज्योतिपुंज प्रकाश के संवाहक होते […]
August 12, 2021 महू- कालाकुंड सेक्शन का पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, खंडवा- महू अमान परिवर्तन की भी समीक्षा की
इंदौर : पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने रतलाम मंडल के दौरे के दूसरे दिन गुरुवार […]
August 22, 2023 छात्रवृत्ति में भेदभाव से भड़के हुए हैं माई के लाल..
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
चर्चित हो रहा है नारा, अल्पसंख्यकों को छात्रवृति और […]